Dharmesh bashar

Dharmesh bashar

@bashar_poetry

D Faldu bashar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in D Faldu bashar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

37

Content

177

Likes

995

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
गरचे ख़ुदा-नुमा है कोई तो 'बशर' ही है
बज़्म-ए-बुताँ में एक ही फ़नकार है 'बशर'
Dharmesh bashar
कहने को तो है हुस्न भी इन्साफ़ का क़ाइल
ये सच है तो फिर चाहने वालों को कभी चाह
Dharmesh bashar
वुफ़ूर-ए-ग़म में भी कैफ़-ओ-नशात का आलम
निज़ाम-ए-दहर में वजह-ए-सुरूर है कोई
Dharmesh bashar
ये ज़िन्दगी तो हम को कभी की भुला चुकी
अब क्या करें कि मौत भी आँखें चुराए है
Dharmesh bashar
तुझ से भी दूर ज़माने के तक़ाज़ों से भी दूर
तेरा दीवाना ज़रा देख कहाँ जा निकला
Dharmesh bashar
मेरी क़िस्मत का सितारा है तो पेशानी पे आ
कुछ न देंगी ये लकीरें हाथ से बाहर निकल
Dharmesh bashar
है हमेशा बे-ख़बर जो लगे फिर भी मोतबर वो
तिरे पास इतना दिल-कश तू बता ज़रा कोई है
Dharmesh bashar
मिरा कलाम बराए-फ़रोख़्त है यारो
सही से दाम लगाने बशर कोई तो आए
Dharmesh bashar
वो कहाँ का आसमाँ था वो कहाँ की ख़ुल्द थी
हूर-ओ-ग़िल्माँ थे बहुत पर आप सा कोई न था
Dharmesh bashar
जीने मरने का मुहब्बत में बहुत फ़र्क़ है अब
यार ये बात भी ग़ालिब को बताए कोई
Dharmesh bashar
फ़लसफ़ी था वो कभी अब तो 'बशर' शाइ'र है
इस के अश'आर में वो बात न ढूँढ़े कोई
Dharmesh bashar
वो बादलों की गरज थी कि बिजलियों की चमक
वो जब ज़मीन पे उतरी तुम्हारी ज़ात हुई
Dharmesh bashar
सभी को आता है कोई न कोई काम 'बशर'
हर एक शख़्स मगर काम का नहीं होता
Dharmesh bashar
10 Likes
जाने का वक़्त हो गया है अब 'बशर' चलो
अस्बाब सारे छोड़ के कहते हैं अलविदा
Dharmesh bashar
उसी के हाथ लगेगा सुराग़ हस्ती का
जो अपनी ज़ात के ज़िंदाँ से दूर निकलेगा
Dharmesh bashar
इतना हो बस कि ग़ज़ल का भी रहे इक मेआ'र
कैसे शाइ'र हैं जो इतना भी नहीं कर सकते
Dharmesh bashar
बहार-ए-गुल को गुलिस्ताँ को गुल-जबीनों को
ख़ुदा बचाए किसी चश्म-ए-बद से तीनों को
Dharmesh bashar
अब करूँँ कैसे मैं मंज़िल के न मिलने का गिला
देख कर छाँव सर-ए-राह बशर बैठ गया
Dharmesh bashar
सुनाएँ क्या हम ये जानते हैं कि जी का बाक़ी सुकूँ लुटेगा
हमारे नग़्मों पे रो पड़ेगा तुम्हारा हँसता गुलाब चेहरा
Dharmesh bashar
मैं आइने की तरह देखता रहा उस को
वो मेरे सामने हँसता रहा सँवरता रहा
Dharmesh bashar

LOAD MORE