Pallav Mishra

Pallav Mishra

@pallav-mishra

Pallav Mishra shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Pallav Mishra's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

25

Content

33

Likes

473

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
मकीन-ए-दिल को ख़ानुमा-ख़राबियों से इश्क़ था
क़याम ढूँढ़ता रहा तुम्हारी छत के बा'द भी
Pallav Mishra
27 Likes
हमारा काम तो मौसम का ध्यान करना है
और उस के बा'द के सब काम शश-जहात के हैं
Pallav Mishra
22 Likes
आँसुओं में मिरे काँधे को डुबोने वाले
पूछ तो ले कि मिरे जिस्म का सहरा है कहाँ
Pallav Mishra
27 Likes
ये जिस्म तंग है सीने में भी लहू कम है
दिल अब वो फूल है जिस में कि रंग-ओ-बू कम है
Pallav Mishra
23 Likes
मैं तुझ से मिलने समय से पहले पहुँच गया था
सो तेरे घर के क़रीब आ कर भटक रहा हूँ
Pallav Mishra
28 Likes
मैं अपनी मौत से ख़ल्वत में मिलना चाहता हूँ
सो मेरी नाव में बस मैं हूँ नाख़ुदा नहीं है
Pallav Mishra
23 Likes
मैं एक ख़ाना-ब-दोश हूँ जिस का घर है दुनिया
सो अपने काँधे पे ले के ये घर भटक रहा हूँ
Pallav Mishra
34 Likes
तमाम फ़र्क़ मोहब्बत में एक बात के हैं
वो अपनी ज़ात का नईं है हम उस की ज़ात के हैं
Pallav Mishra
29 Likes
तिरे लबों में मिरे यार ज़ाइक़ा नहीं है
हज़ार बोसे हैं उन पर प इक दुआ नहीं है
Pallav Mishra
26 Likes
तमाम होश ज़ब्त इल्म मस्लहत के बा'द भी
फिर इक ख़ता मैं कर गया था माज़रत के बा'द भी
Pallav Mishra
23 Likes
वो नशा है के ज़बाँ अक़्ल से करती है फ़रेब
तू मिरी बात के मफ़्हूम पे जाता है कहाँ
Pallav Mishra
26 Likes
ये तय हुआ था कि ख़ूब रोएँगे जब मिलेंगे
अब उस के शाने पे सर है तो हँसते जा रहे हैं
Pallav Mishra
30 Likes
शहर-ए-जाँ में वबाओं का इक दौर था
मैं अदा-ए-तनफ़्फ़ुस में कमज़ोर था
Pallav Mishra
24 Likes
जाने क्या सोच के वो दिल से लगा ली मैं ने
सर के ऊपर से जो इक बात गुज़र जानी थी
Pallav Mishra
38 Likes
मैं चाहूँ तो उस सेे लिपट कर रो लूँ पर
जग जाएगा वो तो और रुलाएगा
Pallav Mishra
26 Likes
मैं हर क़दम पर सँभल सँभल कर भटकने वाला
भटकने वालों से काफ़ी बेहतर भटक रहा हूँ
Pallav Mishra
41 Likes
मैं तुझ सेे मिलने समय से पहले पहुँच गया था
सो तेरे घर के क़रीब आ कर भटक रहा हूँ
Pallav Mishra
23 Likes