Saghar Siddiqui

Saghar Siddiqui

@saghar-siddiqui

Saghar Siddiqui shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Saghar Siddiqui's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

4

Content

20

Likes

89

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
दो चार दिन की बात है ये ज़िंदगी की बात
दो चार दिन के प्यार का क़ाइल नहीं हूँ दोस्त
Saghar Siddiqui
ऐ सितारों के चाहने वालो
आँसुओं के चराग़ हाज़िर हैं

रौनक़-ए-जश्न-ए-रंग-ओ-बू के लिए
ज़ख़्म हाज़िर हैं दाग़ हाज़िर हैं
Read Full
Saghar Siddiqui
एक वा'दा है किसी का जो वफ़ा होता नहीं
वर्ना इन तारों भरी रातों में क्या होता नहीं
Saghar Siddiqui
हम फ़क़ीरों की सूरतों पे न जा
हम कई रूप धार लेते हैं

ज़िंदगी के उदास लम्हों को
मुस्कुरा कर गुज़ार लेते हैं
Read Full
Saghar Siddiqui
15 Likes
काँटे तो ख़ैर काँटे हैं इस का गिला ही क्या
फूलों की वारदात से घबरा के पी गया
Saghar Siddiqui
28 Likes
है दुआ याद मगर हर्फ़-ए-दुआ याद नहीं
मेरे नग़्मात को अंदाज़-ए-नवा याद नहीं
Saghar Siddiqui
20 Likes