Subhash Ehsaas

Subhash Ehsaas

@subhashehsaas

Subhash Ehsaas shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Subhash Ehsaas's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

30

Content

26

Likes

504

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
इस दफ़ा भी जश्न-ए-आज़ादी नहीं है
इस दफ़ा भी हम किसी की क़ैद में हैं
Subhash Ehsaas
है 'सुभाष एहसास' की सोहबत में दुनिया
कुछ अकड़ में है मगर झूठी नहीं है
Subhash Ehsaas
ये पता चला हमें तेरे इंतिज़ार में
थोड़ी देर होने में कितनी देर लगती है
Subhash Ehsaas
बुज़ुर्ग जा रहे हैं दुनिया छोड़ रफ़्ता रफ़्ता अब
हमें भी काँधे के लिए पुकारता है गाँव देख
Subhash Ehsaas
21 Likes
कुछ नहीं है ये मोहब्बत कहने वालो सोच लो ये
तुम को भी इक रोज़ ख़्वाबों में कोई लड़की मिलेगी
Subhash Ehsaas
22 Likes
राएगानी के अगर मानी समझने हैं तो आना
बा'द तेरे तुझ को हर इक शय यहाँ उजड़ी मिलेगी
Subhash Ehsaas
21 Likes
बद-दुआ है या दुआ ये तो नहीं मालूम लेकिन
तेरी औलादों को महबूबा तेरे जैसी मिलेगी
Subhash Ehsaas
21 Likes
हम किसी की मानते हैं ही नहीं
है हमारे साथ में ये मसअला
Subhash Ehsaas
21 Likes
बीस साल जी के ये ख़याल है तेरे लिए
ख़ुद-कुशी से भी कहीं हराम है तू ज़िंदगी
Subhash Ehsaas
21 Likes
जीत होती ही नहीं है सच की अब
पूरी दुनिया बन गई है कर्बला
Subhash Ehsaas
30 Likes
छोड़ने की कोई धमकी दे रहे हैं आप क्यूँ
आप ख़ाली सोचने से जा चुके हैं जाइए
Subhash Ehsaas
29 Likes
शाम को घर लौट के सब की तरह जाता नहीं है
यार फ़ौजी है दिवाली पर भी घर आता नहीं है
Subhash Ehsaas
29 Likes
सब ख़बर में आने की ख़ातिर जतन करते रहे हैं
सिर को कोई कैमरे के पीछे सहलाता नहीं है
Subhash Ehsaas
29 Likes
साथ में हैं कौन बंदे कौन हैं दुश्मन तुम्हारे
बस नज़र भर देख कर के दो सफ़ों में बाँट देते
Subhash Ehsaas
29 Likes
बेवजह ही मर गया है वो किसी की याद में
बुज़दिलों को इश्क़ से कुछ दूर होना चाहिए
Subhash Ehsaas
30 Likes
आदमी तो आप बेशक हैं बड़े बलवान लेकिन
ज़िंदगी तो आप की भी औरतों के हाथ में है
Subhash Ehsaas
30 Likes