Vedic Dwivedi

Vedic Dwivedi

@vedic-dwivedi

Vedic Dwivedi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Vedic Dwivedi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

11

Content

30

Likes

110

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
इक दिन ये मशहूर कहानी होगी
सच्चे दिल से निकली है या'नी होगी
Vedic Dwivedi
चिट्ठियाँ आज होती सम्मानित
फोन बदनाम अब मुहब्बत में
Vedic Dwivedi
लोग कहते फूल तितली और जाने क्या उसे
मैं कहूँ कि सब शराबी और है शराब वो
Vedic Dwivedi
मुहब्बत की नहीं जाती ज़बरदस्ती
पुरानी याद से पीछा छुड़ाते चल
Vedic Dwivedi
वतन से हर किसी को इश्क़ होता है
लिखे वेदिक वतन पर जाँ लुटाते चल
Vedic Dwivedi
सब शिकायत कर रहे मजनूँ से जा के
हैं लगे करने सभी लड़के मुहब्बत
Vedic Dwivedi
मेरे जैसा मिला नहीं कोई
गिनती पूरे पचास हो कर भी
Vedic Dwivedi
उस ने ख़त इक रात लिखे थे आँसू से
दिल के सब जज़्बात लिखे थे आँसू से
Vedic Dwivedi
सुब्ह कहती है न बैठो हार कर तुम
था बुरा दिन आज कल अच्छा मिलेगा
Vedic Dwivedi
बा-वफ़ा या बे-वफ़ाई की कहानी,
इश्क़ में तुम दो मुझे कोई निशानी
Vedic Dwivedi
समुंदर आँख में जिस के हो सिमटा
उसे बारिश ग़मों की क्या भिगोएगी
Vedic Dwivedi
लगे हो तुम भी मुझ को आज़माने में
कहूँ अपना किसे मैं अब ज़माने में
Vedic Dwivedi
दिल जला कर फिर करेंगे इश्क़ रौशन
दिल-जलों लग कर गले रोना है पहले
Vedic Dwivedi
साँसों के बिन वजूद कहाँ धड़कनों का है
माँ से कहो गले से लगाए न लौट कर
Vedic Dwivedi
लिखना जो हुआ ख़ुद को इक दिया लिखूँगा मैं
दिलरुबा को अपने बहती हवा लिखूँगा मैं

बे-चैन हो ख़त पढ़ के उस को नींद ना आए
नाम अपना कोने में सर-फिरा लिखूँगा मैं

इश्क़ की ग़ज़ल मेरी हो गई मुकम्मल तो
ख़ुद रदीफ़ बन तुम को क़ाफ़िया लिखूँगा मैं
Read Full
Vedic Dwivedi
तू याद आई और मैं कल देर तक रोया
तस्वीर तेरी रख के बग़ल देर तक रोया

आंगन जहाँ पे खेल के बचपन बिताया था
घर अपना वो पुराना बदल देर तक रोया
Read Full
Vedic Dwivedi