100rav

100rav

@100rav

100rav shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in 100rav's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

25

Content

258

Likes

611

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
किसी ने नाम पूछा और गोली मार दी लेकिन
ग़लत वो है जिन्होंने नाम पूछा कुंभ मेले में
100rav
हज़ारों साल पहले वाले डायर वुल्फ़ लाए हो
बताओ आशिक़ों को पहले जैसा कब बनाओगे
100rav
नहीं मिलती सज़ा भी बे-वफ़ाई की
हाँ जब तक तुम वफ़ादारी नहीं करते
100rav
दिन मुहब्बत के कम ही होते हैं
देख लो माह फ़रवरी का ही
100rav
उदासी ओढ़ कर इक शख़्स जब सब ठीक कहता है
कुरेदो तो दिखेगा पेड़ को दीमक ने खाया है
100rav
कहा टूटे हुए शीशे ने मुझ सेे
कहीं टुकड़ों को तुम ही चुभ न जाना
100rav
मैं जूते घिसके पहुँचा जैसे तैसे
तो जूते चाटने वाले मिले सब
100rav
जौन को पढ़ कर ये अंदाज़ा हुआ
बहर में लिखना ग़ज़ल-गोई नहीं
100rav
वो तस्वीरें जो हम ने साथ खींची थी
उन्हें मैं देखता हूँ अब अकेले में
100rav
ज़रूरत बा'द तू चीज़ें जलाता था
मैं ज़िंदा हूँ मगर क्या तू सलामत है
100rav
दर्द ऐसा सोचता हूँ टूट जाऊँ
डर है सब कमज़ोर बोलेंगे मुझे फिर
100rav
सभी कहते हैं दुनिया गोल है तो
तू फिर से क्यूँ नहीं टकराता मुझ सेे
100rav
शजर सूखा तो बदला घोंसला चिड़िया ने हर दम पर
वहीं चिड़िया अगर जाए शजर फिर सूख जाता है
100rav
राह तकता हूँ मैं उस के मायके आने का हर साल
पहली बारिश आज भी मिट्टी में भर देती है ख़ुशबू
100rav
बे-वफ़ा कहके मुँह फेरने वाला जो
फिर पलट कर के देखे तो कम-ज़र्फ़ी है
100rav
ये जो भागते जा रहे हो
कहाँ जाना है कुछ पता है
100rav
मेरी चाहत किसी आँगन की तुलसी है
मैं कैसे घर में लाऊँ माँ कोई तुलसी
100rav
बे-वफ़ा लड़की के ग़म में एक लड़का
बे-वफ़ाई कर गया माँ बाप के साथ
100rav
तेरी जैसी कोई दिख जाती है तो देख लेता हूँ
कहीं तू दिख गई तो बस नज़र-अंदाज़ कर दूँगा
100rav
निशाँ पत्थर पे थे तो बच गए वरना
मिटा देते किताबों से हमें ये लोग
100rav

LOAD MORE