Ajay Choubey

Ajay Choubey

@AjayChoubey4.6

Ajay Choubey shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ajay Choubey's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

5

Content

36

Likes

17

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
पीपल ने घेर रक्खी है घर की ज़मीं मगर
चिड़िया पसंद है मुझे पीपल की डाल पर
Ajay Choubey
इक पल जो रुक गए थे कदम फिर से चल पड़े
मंज़िल तो मिल गई थी मगर दिल नहीं लगा
Ajay Choubey
जाने पे उस के आँख से आँसू नहीं गिरे
पत्थर बना दिया था मुझे देखभाल में
Ajay Choubey
बदक़िस्मती की दास्ताँ मेरी न पूछिये
वो कश्ती हूँ जिसे कोई दरिया नहीं मिला
Ajay Choubey
देख पा रहा हूँ जो सब का सब दिखावा है
सच यहाँ है आडम्बर सादगी छलावा है
Ajay Choubey
छोड़ ग़म आसमाँ न छूने का
तेरे पैरों तले ज़मीं है अभी
Ajay Choubey
लाना है रामराज तो इक काम कीजिए
किरदार अपना राम के जैसा बनाइए
Ajay Choubey
मिले कुछ या कि ख़ाली हाथ रह जाऊँ
मगर अब यार कुछ मैं खो नहीं सकता
Ajay Choubey
लबरेज़, ग़म से चाहिए सीने में एक दिल,
लफ़्ज़ों को जोड़कर कोई ग़ालिब नहीं हुआ
Ajay Choubey
चलना है मुझे तन्हा अब और भला कब तक
कोई जो मिले मुझ सेा मैं हाथ पकड़ लूँगा
Ajay Choubey
जो बना के दे इश्क़ का टीका
इक दवा-साज़ चाहिए मुझ को
Ajay Choubey
नहीं थी नौकरी कोई नहीं कोई था घर मेरा
मोहब्बत के सहारे ही भला कब तक गुज़र होती

अगर कुछ पगड़ियों ने कर लिया होता भरोसा तो
सफ़र भी ख़ूब-सूरत और वो भी हम सफ़र होती
Read Full
Ajay Choubey
यहाँ कुछ लोग कहते हैं कि ये सरकार अच्छी है
मगर कुछ फ़र्क़ होता है, हुकूमत में क़यादत में
Ajay Choubey
हमारा हाल कैसा है बताओ क्या बताएँ हम
उसे खोने से डरते हैं जिसे हम पा नहीं सकते
Ajay Choubey
अगर मैं देख लूँ तुझ को किसी भी रात सपने में
समझता हूँ कि सपनों में लगा तुम आग जाओगी

न आओ पास मेरे तुम अकेला ही मज़े में हूँ
अगर जाना मुझे तुम ने मचलकर भाग जाओगी
Read Full
Ajay Choubey
नहीं जो सीख पाओगे सलीक़े तुम बुजु़र्गों से
भला औलाद को अपनी सिखाया क्या करोगे तुम
Ajay Choubey
रुला कर मुस्कुराने की सज़ा दे दी गई हम को
मोहब्बत में मोहब्बत की तलाशी ले रहे थे हम
Ajay Choubey
मोहब्बत बात अच्छी है अगर करनी हो महफ़िल में
मगर अच्छा नहीं इस
में किसी का हसरती होना
Read Full
Ajay Choubey
नहीं अब वो ज़माना जब मोहब्बत भी ज़रूरी थी
अभी है बस ज़रूरी आदमी की नौकरी होना।
Ajay Choubey