Akash Gagan Anjaan

Akash Gagan Anjaan

@Akashgagan1008

Akash Gagan Anjaan shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Akash Gagan Anjaan's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

46

Likes

25

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
कई लौंडे तुम्हारे जिस्म-ओ-जाँ के
रिसर्चर होते होते रह गए हैं
Akash Gagan Anjaan
अब भी उस का बॉडी-काउंट ज़ीरो है
तू ने जिस को हवसी कहके छोड़ दिया
Akash Gagan Anjaan
मेरी आँखों में रौशनी की तरह
और होंठों पे बाँसुरी की तरह

साथ रहने की तुम क़सम ले लो
तुम को चाहूँगा ज़िन्दगी की तरह
Read Full
Akash Gagan Anjaan
ये तो हम सेे आज़ादी की अर्ज़ी है
तुम ख़ुद
गर्ज़ नहीं थे ये ख़ुद
गर्ज़ी है

चाहत तो तुम समझ रही हो अच्छे से
आगे मेरी जान तुम्हारी मर्ज़ी है
Read Full
Akash Gagan Anjaan
समय का फेर बदलेगा किसी दिन
अभी तो हम भी ठोकर खा रहे हैं
Akash Gagan Anjaan
इक लड़की को इतना चाहा है हम ने
जैसे कोई प्यास में दरिया चाहे है
Akash Gagan Anjaan
आख़िरी में चार कन्धे काम आने हैं मियाँ
जिस पे तुम इतरा रहे वो धन रखा रह जाएगा
Akash Gagan Anjaan
आप जब होते हैं पर होते नहीं हैं
यार फिर हम सुब्ह तक सोते नहीं है

दोनों में से एक को चुन लो अभी तुम
या रुलाओ या कहो रोते नहीं हैं
Read Full
Akash Gagan Anjaan
इश्क़ वगैरह करते करते इस हद तक आ पहुँचे हम
थोड़ा और किया जाए तो पीएचडी हो जाएगी
Akash Gagan Anjaan
सब लोगों में कमियाँ ढूँढ़ने वाले लोग
अपने कॉलर तक भी काश पहुँच पाते
Akash Gagan Anjaan
ख़ुशी के पेड़ काटे जा रहे हैं
बड़ी ज़ालिम ग़मों की आरियाँ हैं
Akash Gagan Anjaan
कुछ ख़्वाब कभी पूरे नहीं होने यहाँ पर
बोझिल हैं अगर पलकें तो सामान उतारो

तुम जैसों को चाहा था कभी मैं ने ग़ज़ब है
आ कर के किसी रोज़ ये एहसान उतारो
Read Full
Akash Gagan Anjaan
सपनों के आगे है ज़िम्मेदारी सो
घर का राशन पानी देखा करते हैं
Akash Gagan Anjaan
ग़ौर से सुन यारा मेरी बातों को
नींद ही आती नहीं है रातों को

तू तो बस बकवास करता रहता है
क्यूँँ सुनूँ मैं यार तेरी बातों को
Read Full
Akash Gagan Anjaan
तुम्हारा "आप" कहना खल रहा है
हमारे बीच कितने फ़ासले हैं
Akash Gagan Anjaan
आप ने कह ही दिया जब चाँद के जैसे हैं हम
सिर्फ़ हम को ही नहीं अब दाग़ भी अपनाइए
Akash Gagan Anjaan
अपने ख़ुद के मटमैले कॉलर जो देख नहीं पाते
उन को सबके कपड़े में बस दाग़ दिखाई देता है
Akash Gagan Anjaan
हादसे सीन खा गए वरना
एक किरदार था हमारा भी
Akash Gagan Anjaan
चापलूसी पसंद है उस को
और मैं बस वही नहीं करता
Akash Gagan Anjaan
उस की चौखट को चू
में बिन अपना तीर्थ अधूरा है
औरों की ख़ातिर बस चारों धाम बहुत होते होंगे
Read Full
Akash Gagan Anjaan

LOAD MORE