Anis shah anis

Anis shah anis

@Anis

Anis shah anis shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Anis shah anis's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

3

Content

76

Likes

162

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
मैं भटकता ही रहा दश्त-ए-शनासाई में
कोई उतरा ही नहीं रूह की गहराई में

क्या मिलाया है बता जाम-ए-पज़ीराई में
ख़ूब नश्शा है तेरी हौसला-अफ़जाई में

तेरी यादों की सुई, प्रेम का धागा मेरा
काम आए हैं बहुत ज़ख़्मों की तुरपाई में

डस रही है ये सियह-रात की नागिन मुझ को
भर रही ज़हर-ए-ख़मोशी, रग-ए-तन्हाई में

सुर्मा-ए-मक्र-ओ-फ़रेब आँखों में जब से है लगा
तब से है ख़ूब इज़ाफ़ा हद-ए-बीनाई में

फ़िक्र-ओ-फ़न, रंग-ए-तग़ज़्ज़ुल, न ग़ज़ल की ख़ुशबू
बस लगा रहता हूँ मैं क़ाफ़िया-पैमाई में

सीख पानी से हुनर काम 'अनीस' आएगा
दौड़ कर ख़ुद ही चला आता है गहराई में
Read Full
Anis shah anis
13 Likes
गला ही घोंट देता है वो अपनी तिश्नगी का
मैं उस को ज़हर लगता हूँ सो पीता ही नहीं है
Anis shah anis
जो भी रौशन थे बुझा कर सब उमीदों के चराग़
सो गए आज भी हम ओढ़ के तन्हाई को
Anis shah anis
जब मेरे ऐब नज़र ही नहीं आते है मुझे
ख़ूबियाँ तेरी मुझे ख़ाक नज़र आएँगी?
Anis shah anis
फिर से अरमान कोई क़त्ल हुआ है मेरा
अश्क आए हैं मेरे ग़ुस्ल-ए-जनाज़ा करने
Anis shah anis
अना का बोझ लिए सर पे घूमता हूँ मैं
इसे उतारना आसान क्यूँ नहीं होता
Anis shah anis