Mohd Arham

Mohd Arham

@Arham12

Mohd Arham shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Mohd Arham's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

60

Likes

85

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
अब अकेले ही देखता हूँ उसे
वो जो तस्वीर साथ खींची थी
Mohd Arham
जिस ने चाहा कतर के छोड़ दिया
कोई तो ज़ख़्म पर रफ़ू करता
Mohd Arham
ख़्वाब टूटेंगे किर्चियाँ बन कर
आँख में जिन के आइना होगा
Mohd Arham
भुला के फ़िक्र हम महशर की 'अरहम'
यहाँ बस दुनिया दुनिया कर रहे हैं
Mohd Arham
तरस आता है उन पेड़ों पे 'अरहम'
जो जलकर छाँव ठंडी कर रहे हैं
Mohd Arham
दुआ में इक परिंदे ने ये माँगा
ख़ुदाया अब नया सय्याद आए
Mohd Arham
रोज़ सूरज ग़ुरूब होते ही
जिस्म में रूह छटपटाती है
Mohd Arham
एक बच्चे ने क़ब्र पे लिक्खा
माँ ये दुनिया बड़ा सताती है
Mohd Arham
मुफ़्लिसी हाथ था
में बैठी है
बच्चे भूखे हमारे बैठे हैं
Read Full
Mohd Arham
मुझे अब ईद की ख़ुशियाँ नहीं है
कहीं तो खो गया बचपन हमारा
Mohd Arham
मेरे बारे में वो पूछे तो कहना की
तेरा शाइ'र बहुत ग़मगीन रहता है
Mohd Arham
तेरी फुरक़त है रात दिन तारी
तेरी यादों मैं सिर पटकते हैं
Mohd Arham
ख़ुद को तेरे हवाले कर के हम
रात भर करवटें बदलते हैं
Mohd Arham
तेरी गलियों से जब गुज़रते हैं
लोग हँसते हैं ता'ने कसते हैं
Mohd Arham
काट लेंगे ये ज़िन्दगी हंस कर
बस यही झूठ ख़ुद से कहते हैं
Mohd Arham
इक तुझे देखने के ख़ातिर ही
बे-वजह छत पे हम टहलते हैं
Mohd Arham
इक तेरा वस्ल साथ चलता है
अब भी कपड़े मेरे महकते हैं
Mohd Arham
बैठे बैठे ये सोचते हैं हम
क्या हमें वो भी सोचता होगा
Mohd Arham
लबों पे रख के अपने लब कहा उस ने
अब इस दुनिया में क्या कुछ और पाना है
Mohd Arham
मुद्दतों बा'द हम हुए यकजा
और फिर आ गए दोबारा लोग
Mohd Arham

LOAD MORE