Arohi Tripathi

Arohi Tripathi

@Arohi_6258

Arohi Tripathi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Arohi Tripathi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

15

Content

188

Likes

957

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
शाहज़ादे पता नहीं तुम को
तुम पे कितनी कनीज़ मरती हैं
Arohi Tripathi
महीनों बा'द जब वापस से अपने घर गई थी मैं
अधूरी बात को कहते हुए ही मर गई थी मैं
Arohi Tripathi
अपने किए पे तुम हो पशेमान किस लिए
इनकार कर रही हो मेरी जान किस लिए
Arohi Tripathi
हर चीज़ पे छाई है उदासी ही उदासी
अब घर मेरे आई है उदासी ही उदासी
Arohi Tripathi
राम लिखने लगी मैं काग़ज़ पर
काम आसान हो गए मेरे
Arohi Tripathi
माना कि आज भी मैं पढ़ती नहीं नमाज़
लेकिन ख़ुदा क़सम काफ़िर नहीं हूँ मैं
Arohi Tripathi
शाहज़ादी ख़बर नहीं तुझ को
तुझ पे कितने ग़ुलाम मरते हैं
Arohi Tripathi
दिल से मेरे उतर गया जानी
था जो लड़का वो मर गया जानी
Arohi Tripathi
तुम्हें तो अपने कहे पर भी ए'तिबार नहीं
हमारे बा'द तुम्हें भी किसी से प्यार नहीं
Arohi Tripathi
ग़म का मारा कोई नहीं होता
बे-सहारा कोई नहीं होता
Arohi Tripathi
ग़रीब लोग मोहब्बत न कर सकें तो क्या
अलग है बात ज़ियारत न कर सकें तो क्या
Arohi Tripathi
मोहब्बत हर्फ़ अव्वल है इसी का मीम लिखते हैं
मोहब्बत आप हैं मेरी चलो तस्लीम लिखते हैं

लिखेंगे इक ग़ज़ल हम भी तुम्हारा ज़िक्र हो जिस
में
तुम्हारा ज़िक्र हो जिस
में वही हम थीम लिखते हैं
Read Full
Arohi Tripathi
इश्क़ करना है मुसीबत डर गए ये सोच कर
बा'द तेरे इश्क़ वाले मर गए ये सोच कर
Arohi Tripathi
आप के हम बड़े दिवाने हैं
आप के होंठ काट खाने हैं
Arohi Tripathi
जा रहे हम दैर से अल्लाह हाफ़िज़
आप रहिए ख़ैर से अल्लाह हाफ़िज़

हम को अपने पास में दीजे जगह अब
और कहिए ग़ैर से अल्लाह हाफ़िज़
Read Full
Arohi Tripathi
क्या ही बताऊँ मैं तुम्हें क्या हाल था मेरा
उस ने लबों को चूम के हालत ख़राब की
Arohi Tripathi
मैं ग़लत हूँ तुम सही हो गर यही हो मानते
बात मेरी जान लो तुम कुछ नहीं हो जानते

सब्र करना कह रहे थे कर लिया सब देख कर
इश्क़ में जिस्मों को चूमा खूब हम पहचानते
Read Full
Arohi Tripathi
इश्क़ का जब बुख़ार उतरेगा
तब मिरा यार ऐसे चीख़ेगा
Arohi Tripathi
बात जो भी है साफ़ करती हूँ
जुर्म का एतिराफ़ करती हूँ
इश्क़ है बालातर मोहब्बत में
ऐन में शीन क़ाफ़ करती हूँ
Read Full
Arohi Tripathi
हम मोहब्बत नहीं समझते हैं
बात ये तुम ग़लत समझते हो
Arohi Tripathi

LOAD MORE