Ashok Sagar

Ashok Sagar

@Ashoksagar77

Ashok Sagar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ashok Sagar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

29

Likes

33

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
कोई मेरा साथी बन जाए
अंधे की लाठी बन जाए

मात पिता को ऐसे पूजो
सारा घर काशी बन जाए
Read Full
Ashok Sagar
मैं ने अपना लिया ग़ज़ल को जब
शा'इरी ने मुझे ही छोड़ दिया
Ashok Sagar
ख़ुदा करे कि न तब्दील हो मेरा लहजा
वगरना लोग कहेंगे बदल गए हो तुम
Ashok Sagar
जिस तरह पेश आती है मुझ सेे
इस सेे बेहतर है बे-वफ़ा हो जा
Ashok Sagar
हूँ ज़रूरत के लिए शहर में 'सागर' वरना
गाँव से जाने में ये जान निकल जाती है
Ashok Sagar
चराग़ों के बिना सागर बहुत घर हो गए होते
सुख़न के नाम का है जो अगर मरहम नहीं होता
Ashok Sagar
हक़ीक़त है ये मत समझो कोई झूठी कहानी है
फ़क़त इक माँ का दिल है प्यार की जो राजधानी है
Ashok Sagar
तेरे पहलू में गुज़रे जान-ए-जानाँ
मेरे हिस्से की जितनी ज़िन्दगी है
Ashok Sagar
गुमनाम हो गए हैं यज़ीद और उस के लोग
दुनिया में जलवा है मेरे प्यासे हुसैन का
Ashok Sagar
बातें बनाने में माहिर नहीं हम
बातें बनाना है पेशा हमारा
Ashok Sagar
ख़फ़ा किस लिए हैं बताते नहीं हैं
नज़र से नज़र भी मिलाते नहीं हैं

ख़बर उन की ला कर मुझे कोई दे दे
गली में मेरी क्यूँ वो आते नहीं हैं
Read Full
Ashok Sagar
कैसे हम इश्क़ में गुमशुदा हो गए
जिस को चाहा उसी से जुदा हो गए

अब करें किस से हम वस्ल की इल्तिजा
वो किसी और के अब ख़ुदा हो गए
Read Full
Ashok Sagar
कहना उन सेे मैं याद करता हूँ
वो कहीं पर अगर मिलें तुम को
Ashok Sagar
दुश्मन हमेशा ख़ौफ़ के घेरे में रहता है
भाई हमारे साथ जो ख़े
में में रहता है
Read Full
Ashok Sagar
क्या गुरबत के क़िस्से भी छपते हैं अख़बारों में
हम ने साँसों को भी बिकते देखा है गुब्बारों में
Ashok Sagar
प्यार से बात क्यूँ नहीं करते
तुम मेरा साथ क्यूँ नहीं करते

वा'दा करते हो रोज़ मिलने का
पर मुलाक़ात क्यूँ नहीं करते
Read Full
Ashok Sagar
ज़िंदगी तू भी मेरे साथ सफ़र करती है
देखना ये है कि कब तक के मगर करती है
Ashok Sagar
तेरी घड़ी का क़ुसूर क्या जब
समय ही मेरा ख़राब है तो
Ashok Sagar
दर्द ही दर्द अब है सीने में
तू नहीं है तो क्या है जीने में
Ashok Sagar
नहीं जानते हो तो जा कर के पूछो
कुल्हाड़ी बताएगी लकड़ी की क़ीमत
Ashok Sagar

LOAD MORE