Sarthak Bechen

Sarthak Bechen

@Bechen

Sarthak Bechen shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Sarthak Bechen's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

6

Content

16

Likes

18

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
ये खाना खा नहीं सकता, ये पानी पी नहीं सकता
बिना तेरे, तो ये बेचैन आशिक़ जी नहीं सकता

ये अपनी साँस, तेरी उन नरम बाँहों में तोड़ेगा
किसी भी दूसरे रस्ते से ये मर ही नहीं सकता
Read Full
Sarthak Bechen
डबल है बेड उस कमरे में लेकिन एक तकिया है
वो आशिक़ प्रेमिका को अपने कांधे पर सुलाता है
Sarthak Bechen
फ़कीरी मुफ़लिसी में ही, गुज़ारी ज़िन्दगी हम ने
ग़ज़ल तेरे नशे में ही, संँवारी ज़िन्दगी हम ने

मुहब्बत छोड़ के बस लग गया हूँ शा'इरी में अब
फ़क़त इक इस तरीके से, सुधारी ज़िन्दगी हम ने
Read Full
Sarthak Bechen
मिरा अपना तजुर्बा है, तजुर्बे से बताता हूँ
किसी इंसान की आदत भी होना है बुरी आदत
Sarthak Bechen
भागा दौड़ी में उलझी है दुनिया सारी
इक आशिक़ ही तो है, जो आगे नई बढ़ता
Sarthak Bechen
मिरी इस आँख में, इक ख़्वाब ये है
पिता मेरे, मुझे शाइ'र कहेंगे
Sarthak Bechen
परिंदे की रिहाई पर ख़ुशी से झूमते हैं सब
क़फ़स के दर्द का सोचो घुटन से मर रहा होगा
Sarthak Bechen
कोई तोहफ़ा नहीं लेना, कोई तोहफ़ा नहीं देना
जवानी में हुई ग़लती का सब कुछ याद रहता है
Sarthak Bechen
मुहब्बत, इश्क़, ये सब अब कहाँ होता है, बोतल दो
नशा कर के, जहाँ मेरा, जहाँ लगता है, बोतल दो

नहीं पीता अकेले मैं, बहुत हैं प्यार के मारे
मिरे जैसा शराबी वो, वहाँ रहता है, बोतल दो
Read Full
Sarthak Bechen
ग़ज़ल कैसे में कह पाता, मुहब्बत की नहीं उस ने
गले कैसे मैं लग जाता, इजाज़त दी नहीं उस ने

मैं ये दिल दे के आया ख़ूब-सूरत उस हसीना को
भले बेचैन के दिल की हिफ़ाज़त की नहीं उस ने
Read Full
Sarthak Bechen
पुराना इश्क़ है मेरा, उसे ही याद करता है
उसे खोने से डरता है, उसे पाने से डरता है

तकब्बुर है मुझे इस बात पर, बेचैन उस का है
उसी से बात करता है, उसी की बात करता है
Read Full
Sarthak Bechen
बहुत मुश्किल बहुत तकलीफ़ से तुम ने बुलाया है
मुहब्बत चीज़ क्या होती, ये तुम ने ही बताया है

किसी को भी इजाज़त दी नहीं कमरे में आने की
तेरी तस्वीर से हम ने दीवारों को सजाया है
Read Full
Sarthak Bechen
परेशाँ हूँ बहुत मैं ज़िन्दगी से
गुज़ारा चल रहा है शा'इरी से
Sarthak Bechen
तुम दरिया हो सागर से मिल जाओगे
हम तो झील हैं हम को ठहरे रहना है
Sarthak Bechen