Chetan

Chetan

@ChetanVashisht

Chetan shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Chetan's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

4

Content

207

Likes

243

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
आख़िरश जब सफ़ाई माँगी तो
साफ़ इनकार ही मिला हम को
Chetan
याद आए तो भूल जाना तुम
दूर कितने हैं दरमियाँ क्या है
Chetan
जीतना मुझ को कितना आसाँ था
अब मुझे हारने की कोशिश कर
Chetan
आप तो जानते हो क्या होगा
इस तजुर्बे से कुछ नया होगा

ये मेरे ग़म हैं और लाचारी
जाने अब इन के साथ क्या होगा
Read Full
Chetan
गर सितारा क़रीब होता तो
जान लेते कि कब से टूटा है
Chetan
अपनी तैयारी इंतिज़ार की थी
ये मेरी हार इंतिहा तो नहीं
Chetan
वक़्त रफ़्तार से बदलता है
पर कोई साथ साथ चलता है

हाँ ये गुलज़ार ख़्वाब था जिस
में
अब तसव्वुर है तू सो खलता है
Read Full
Chetan
हद ग़म-ओ-ख़ुशी की है सबने तेरी पूछी है
क्या तुझे बुलाया है या तुझी से शादी है
Chetan
आज का कान बख़्त खींचेगा
यादें ख़ामोश होती जाएँगी
Chetan
सच सुना सच पढ़ा वही माना
सच कहा सच लिखा गया होगा
Chetan
छूट ले लो ग़ज़ल हसीं होगी
हिज्र को भी कहो मोहब्बत है
Chetan
इश्क़ से तू हिज्र से मैं और अब
सजदे से रब तीनों मुझ
में रहते हैं
Read Full
Chetan
जाम-ए-दुनिया जिस्म-ए-दुनिया सब अबस
जिस का नश्शा वो सँभाले इश्क़ में
Chetan
कौन जाने हाल मेरा तू बता
तुझ सेे मेरी बात क्यूँ होती नहीं
Chetan
उम्र लगती है साँस भरने में
लोग तब तक हवा से लड़ते हैं
Chetan
दर्द मरबूत है मगर अपने
याद-ए-अय्याम कैसे भूलें हम
Chetan
हैफ़ था ये कि याद है हर ग़म
इल्म होता है अब मगर कल का
Chetan
यूँँ चमकता हूँ मैं खंडर तुझ सेे
तू मुझे मेरा चाँद लगता है
Chetan
लोग जल्दी परोस देते हैं
इल्म घोंटो तो चखने जितना है
Chetan
क्यूँ पशेमाँ हो मुझे वो देख कर
देख उस को फ़ासिले से ख़ुश हूँ मैं
Chetan

LOAD MORE