Divu

Divu

@Divu

Divu shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Divu's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

64

Likes

10

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
इक दफ़ा तो हाथ उस का छूटना भी चाहिए
गर मुकम्मल इश्क़ है दिल टूटना भी चाहिए
Divu
जुनून-ए-इश्क़ ने कैसा किया उस पर असर देखो
क़दम भी चूमता है मेरा वो सर चूमने वाला
Divu
इस लिए भाता नहीं शायद महीना ये मुझे जाँ
गुफ़्तुगू कुछ आख़िरी उस सेे हुई थी फ़रवरी में
Divu
बेढंग सी ख़्वाहिश मेरे अंदर समाई बैठी है
मैं तो कदी तेरा न होऊँ तू मेरा बन कर रहे
Divu
ढल गया साल ये भी धुएँ की तरह
तू न आया न तेरी ख़बर तक कोई
Divu
मैं ठहरने कैसे दूँ ख़ुशियों को चेहरे पर भला
थोड़ा हँस लूँ तो उदासी रूठ जाती है यहाँ
Divu
ग़मगीन शख़्स से कुछ यूँँ राब्ता है मेरा
जो खुल कर हँस लूँ तो उदास पड़ जाता हूँ
Divu
ले के इक ख़्वाब आँखों में सोता हूँ रोज़
कह दूँ ऐसी ग़ज़ल जो ज़माना सुने
Divu
अब तो मिज़ाज-ए-शहर कुछ बदला सा लगता है दिवू
जो दर्द बाँटोगे तमाशा ख़ुद-ब-ख़ुद बन जाएगा
Divu
निगाहों से अदाओं से मेरी तुम जान लेते हो
ये सारी झूठी है ता'रीफ़ें कैसे मान लेते हो
Divu
किसी को चाहना और फिर अचानक से भुला देना
बहुत मुश्किल रहा है ये सफ़र सब को बता देना
Divu
नाराज़गी नफ़रत न बन जाए कहीं
मुझ को तेरा महबूब समझेगा जहाँ
Divu
उम्र भर साथ रहने के वादे
झूठे दावे वो करता है मुझ से
Divu
अचानक मैं कभी सब उलझनों से दूर हो जाऊँ
हमेशा की तरह सोऊँ हमेशा को ही सो जाऊँ
Divu
कि चाहत का मेरी पता भी नहीं
वो मासूम है ये ख़ता भी नहीं
Divu
उस का हुआ क्या हाल ये राह-ए-सफ़र से पूछ तू
वो मुंतज़िर है क्या ही जाने मुंतज़र से पूछ तू
Divu
वो सुकूँ कहाँ दिखता अब तो प्यार में ज़ालिम
जो नशा मिला तेरे इख़्तियार में ज़ालिम
Divu
दो दिन की कहानी में नायाब रहा हूँ मैं
पागल सी किसी लड़की का ख़्वाब रहा हूँ मैं
Divu
जुस्तुजू में तेरी हर लम्हा रहा मैं
शहर जो आया तेरे तन्हा रहा मैं
Divu
कहीं तो मैं किसी से सीख लेता रस्म दुनिया की
मुहब्बत में मुहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं सोचा
Divu

LOAD MORE