Aadi Ratnam

Aadi Ratnam

@High_aadi

Aadi Ratnam Yaanii shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Aadi Ratnam Yaanii's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

4

Content

31

Likes

34

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
याद आता है मुसलसल तेरा मुझ सेे कहना
एक ही शख़्स मुहब्बत के लिए काफ़ी है
Aadi Ratnam
मेरी मर्ज़ी के मुताबिक़ मैं किधर जाता हूँ
वो जहाँ बोलती है बस मैं उधर जाता हूँ

वो कहीं छाँव की मानिंद ठहर जाती है
मैं कहीं धूप की मानिंद बिखर जाता हूँ
Read Full
Aadi Ratnam
हर एक ज़ाविए से वो बदन शगुफ़्ता है
मुझे ये डर है कि मुरझा न जाए छूने से
Aadi Ratnam
रास्ता कहकशाँ का इतना भी मुश्किल तो नहीं
इल्म क्या क्या नहीं कर सकता जहाँ में यारों
Aadi Ratnam
फिर एक बार वही रात आई जो मुझ सेे
बिताई जाती नहीं पर बितानी पड़ती है
Aadi Ratnam
जब भी होता हूँ मैं बेचैन अकेलेपन से
तो मुसलसल नए लोगों से मिला करता हूँ
Aadi Ratnam
मेरी तन्हाई मुझे पूछ रही है अक्सर
कैसा होता है मेरे यार ये तन्हा होना
Aadi Ratnam
न इश्क़ वो करे तो क्या करे भला कोई
यही तो काम किया जाता है जवानी में
Aadi Ratnam
तू मुझे यूँँ नज़र-अंदाज़ न कर क्या मालूम
जो तुझे चाहिए वो मुझ में भी हो सकता है
Aadi Ratnam
मैं मुस्तक़िल पड़ा रहता हूँ ऐसे बिस्तर पर
कि जैसे काम किए जा रहा हूँ मेहनत का
Aadi Ratnam
मेरी मुफ़लिसी पे अक्सर मेरे यार यूँँ न हँस तू
न ख़ुदा करे कि तुझ पे भी मुसीबत आए कोई
Aadi Ratnam
यार धोका खा रहे जब ग़ैर की बातों में आ कर
कब तलक हम भी सफ़ाई यार को देते रहेंगे
Aadi Ratnam
हमारे जैसा कोई दर-ब-दर नहीं होगा
कहीं पे होगा भी तो इस कदर नहीं होगा

निकल गया हूँ क़ज़ा के परे तो मैं कब का
दे जहर भी कोई तो अब असर नहीं होगा
Read Full
Aadi Ratnam
कैसे बताएँ हाल मुहब्बत में क्या हुआ
उस को मिले गुलाब तो काँटे मिले मुझे
Aadi Ratnam