Kanchan

Kanchan

@Kanchan

Kanchan shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Kanchan's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

16

Likes

3

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
समझ जाएँगी माँ की आप-बीती
किसी दिन बेटियाँ जब माँ बनेंगी
Kanchan
बहा के ले गया दरिया मेरे जज़्बात सारे ही
सो दिल बहलाने को अब चल तलाशें ग़म नया कोई
Kanchan
उस ने धुएं के साथ में यादें उड़ा दीं, भूल कर
सिगरेट की कश में मैं भी तो जल ही रही थी साथ में
Kanchan
नज़्र ख़ुद को ही करेंगे हम, नया ये साल अबकी
ख़त्म होगा अबकी ये औरों की ख़िदमत का तमाशा
Kanchan
नूर तो चेहरे पे अपने वो ले आई लेकिन
आँखों में अब भी तुम्हें टीस दिखाई देगी
Kanchan
अच्छी ही बात है कोई ग़म-शनास नइँ है
कोई ये जानता नइँ टूटे हुए हैं हम भी
Kanchan
दुनिया को रश्क़ है मेरे बेफ़िक्र लहज़े से
जैसे ग़ज़ल जले कोई आज़ाद नज़्म से
Kanchan
कहीं ऐसा न हो कि वो मुझे छूने से कतराए
मेरी ख़्वाहिश छुअन उस का मुझे पाकीज़ा मत कहिए
Kanchan
हाँ आज भी आती है वहाँ इश्क़ की ख़ुशबू
ये तेरे मेरे जिस्म जहाँ ख़ाक हुए थे
Kanchan
देखना है अब कि कितनी दूर तक जाते हैं दोनों
ये दो जुगनू जो बदलने निकले हैं तारों का लिक्खा
Kanchan
लिखे लफ़्ज़ों को पढ़ कर वाह कह देती है बस दुनिया
कहाँ अब पूछता कोई किसी का हाल कैसा है
Kanchan
मैं क्या हूँ, कैसी हूँ, जानू मैं भी तो ये
कोई तो मुझ पे भी मुझ सेे अश'आर लिखे
Kanchan
के अपने इश्क़ का अपने ही हाथों से गला घोंटू
न मैं क़ातिल नहीं हूँ यारों मुझ सेे ये नहीं होगा
Kanchan