Divya 'Kumar Sahab'

Divya 'Kumar Sahab'

@Kumar_divya

Divya 'Kumar Sahab' shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Divya 'Kumar Sahab''s shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

51

Content

198

Likes

5082

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
ध्यान रखना चुप न हो जाए कहीं वो
हक़ जता कर जो तुझे समझा रहा है
Divya 'Kumar Sahab'
तुम तो कहते थे कि मैं रोता नहीं हूँ
कब से इतना मुस्कुराया जा रहा है
Divya 'Kumar Sahab'
मन की मन में ही भुनाने में लगे हो
हाथ में जो है निकलता जा रहा है
Divya 'Kumar Sahab'
मैं भरोसे को बचाने पर तुला हूँ
वो बहानों पर उतरता जा रहा है
Divya 'Kumar Sahab'
आज़माने में यही ख़तरा रहा है
कल जो अपना था कहाँ अपना रहा है
Divya 'Kumar Sahab'
जगाया है हमें कमबख़्त किस ने
बचा था सातवाँ फेरा हमारा
Divya 'Kumar Sahab'
अब जिगर में दर्द है तो दर्द होने दीजिए
आप लड़के को बदल कर मर्द होने दीजिए
Divya 'Kumar Sahab'
लोग यहाँ पर आएँगे तो रंग लगाने मुझ को फिर भी
शायद रंगों में लिपटा इक हाथ तुम्हार हो सकता था

दो बच्चों ने मल मल कर जब रंग लगाया इक दूजे को
दोस्त यही लगता है ऐसा साथ हमारा हो सकता था
Read Full
Divya 'Kumar Sahab'
अच्छा पाने के चक्कर में
अपना सच्चा खो देते हैं
Divya 'Kumar Sahab'
मनेगी इस तरह तुम देखना दीपावली अपनी
कहोगे हाथ छोड़ो भी पकौड़े जल रहे हैं जी
Divya 'Kumar Sahab'
यही वो लोग जब माँगो मदद मुँह फेर लेते हैं
यही वो हैं जो कहते हैं मदद कोई नहीं करता
Divya 'Kumar Sahab'
जिस दिन भूख कचोटेगी तुम तब जानोगे
इक दाने का मतलब क्या क्या हो सकता है
Divya 'Kumar Sahab'
बस मोहब्बत बाँटने का ये असर हम पर हुआ
वो हमीं हैं जो किसी के भी पसंदीदा नहीं
Divya 'Kumar Sahab'
आजकल अपराध झूला हो गया है
इस क़दर क़ानून लूला हो गया है
Divya 'Kumar Sahab'
ज़िंदगी से एक दिन मैं ने कहा था प्यार है
ज़िंदगी ने बात मेरी दोस्ती पर रोक दी
Divya 'Kumar Sahab'
प्यार लुटाने पर मेरा मन हर पल बस ये दोहराता है
प्यार लुटाने वाले सारे लोग अकेले रह जाते हैं
Divya 'Kumar Sahab'
मिलाऊँगा उन्हें भी आप सब से सोचता हूँ मैं
मगर कब? जब तलक वो आप की भाभी नहीं होती
Divya 'Kumar Sahab'
ज़रा सा दुख तो होता है परेशानी नहीं होती
कोई अब छोड़ जाता है तो हैरानी नहीं होती
Divya 'Kumar Sahab'
गोद में मेरी तू अपने सिर को रख कर देखना
सिर को सहलाते हुए तुझ को सुनाऊँगा ग़ज़ल
Divya 'Kumar Sahab'
हर जगह बिजली गिरा तूफ़ान ला बरसात कर
लड़ भले दिन रात मुझ सेे पर मुसलसल बात कर
Divya 'Kumar Sahab'

LOAD MORE