Najib Murad

Najib Murad

@Murad

Najib Murad shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Najib Murad's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

5

Content

17

Likes

19

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
तुम को पसंद है वो सितारा नहीं है हम
जो पल में टूट जाए वो तारा नहीं है हम

कर लीं तमाम कोशिशें फिर मान ही लिया
उन के नसीब को तो गवारा नहीं है हम
Read Full
Najib Murad
उम्मी समझ रहे थे ज़माने में सब जिन्हें
नाज़िल उन्हीं पे देखिए क़ुरआन हो गया
Najib Murad
थक कर वो नौकरी से कहने लगा है लड़का
मेरे लिए तो बस तुम इतवार ले के आना
Najib Murad
किसी और का मुझ को होने न देगी
जो तस्वीर मुझ में पुरानी छुपी है
Najib Murad
ज़मीं पे था बरसों अँधेरों का साया
ख़ुदा ने फिर उस पे उतारी मोहब्बत
Najib Murad
समझ आ गई है वो बिछड़ा है जब से
मुझे उस के ग़म ने बड़ा कर दिया है
Najib Murad
अपनी क़िस्मत पे नाज़ था हम को
अपने हाथों से जब खिलाती थी
Najib Murad
बात नाराज़गी की थी
आप नफ़रत समझ बैठे
Najib Murad
कोई उन सेे कहो अब लौट आएँ
बिना उन के दिवाली कैसे होगी
Najib Murad
ज़िन्दगी ऐसे गुज़ारी जाए
नाम काफ़ी हो बताने के लिए
Najib Murad
इन आँखों को देखा तो ऐसा लगा
चलो अब भॅंवर में उतर जाते हैं
Najib Murad
ये किस की रौशनी है जो मुझ
में समाई है
जो रफ़्ता रफ़्ता कर रही है रहनुमा मुझे
Read Full
Najib Murad
वो मेरी आँख से उतरता नहीं
मुझ में इक दर्द जो तुम्हारा है
Najib Murad
सब्र करना जहाॅं पे था मुश्किल
शुक्र शब्बीर ने किया उस पर
Najib Murad