Navneet Vatsal Sahil

Navneet Vatsal Sahil

@Navneet_Vatsal_Sahil

Navneet Vatsal Sahil shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Navneet Vatsal Sahil's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

6

Content

25

Likes

66

Shayari
Audios
  • Sher
  • Nazm
ग़ुस्से से आवाज़ मिरी ऊँची हो जब
लब पर मेरे अपने लब रख देना तुम

जाने का मैं कह भी दूँ जो तुम से तो
मुझ को अपनी बाहों में भर लेना तुम
Read Full
Navneet Vatsal Sahil
इस दिल को गोकुल धाम किए है
इक राधा मुझ को श्याम किए है
Navneet Vatsal Sahil
सारे जग को अनदेखा कर देना तुम
मुझ को अपनी आँखों में रख लेना तुम
Navneet Vatsal Sahil
बस इक तेरे होने से घर बनता है
कहने को तो सबकी हिस्सेदारी है
Navneet Vatsal Sahil
गर तुझ से मैं रूठ नहीं सकता तो क्या
मुझ को जान-ए-जाँ बे-वज्ह मनाया कर
Navneet Vatsal Sahil
कितना सन्नाटा होगा उस के भीतर
मैं ने हरदम हँसता देखा है उस को
Navneet Vatsal Sahil
यूँँ कमी तो खलेगी मिरी
तुम बिगाड़े हुए हो मिरे
Navneet Vatsal Sahil
होंठों पर ख़ामोशी रखने वालों की
इन आँखों में ग़म का दरिया पलता है
Navneet Vatsal Sahil
फूलों के नाज़ुक शानों पर है ख़ुश्बू
वैसे तो ये तेरी ज़िम्मेदारी है

अर्सा गुज़रा है सहरा में हम को पर
महक अभी तक दोशीज़ा की तारी है
Read Full
Navneet Vatsal Sahil
बेहोशी के आलम अब तक तारी हैं
हम ने उस पर इतनी साँसे वारी हैं
Navneet Vatsal Sahil
तुझ को देखना हम-आग़ोश न कर लें वो
तू यूँँ न जी शीशों का ललचाया कर
Navneet Vatsal Sahil