Ranjan Kumar Barnwal

Ranjan Kumar Barnwal

@Ranjan_rkbarnwal

Ranjan Kumar Barnwal shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ranjan Kumar Barnwal's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

3

Content

38

Likes

5

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
ज़मीं से चाँद वापस जा चुका है
यहाँ पे कोई आशिक़ रो रहा है
Ranjan Kumar Barnwal
मुहब्बत से किनारा कर रहा हूँ
ये मैं कैसे गुज़ारा कर रहा हूँ
Ranjan Kumar Barnwal
तुम सेे मिल कर उस रस्ते तक जाना है
जिस रस्ते में दूजा कोई मोड़ नहीं

ये दुनियाँ भी मुझ को अच्छी लगती है
पर तेरे बाहों का कोई तोड़ नहीं
Read Full
Ranjan Kumar Barnwal
ग़मों में डूब कर ये सोचता हूँ
मिली ख़ुशियाँ जहाँ पे ग़म वहीं क्यूँ
Ranjan Kumar Barnwal
मैं इस लिए भी कुछ नहीं कहता उसे
ये ज़िंदगी रहती नहीं तो इश्क़ क्या
Ranjan Kumar Barnwal
दुनिया में ये हरदिन हर-पल होता है
चाहत में ही आशिक़ सब कुछ खोता है
Ranjan Kumar Barnwal
इश्क़ में गर यार रिश्ता टूटता है
या'नी अपनी माँ से बच्चा रूठता है
Ranjan Kumar Barnwal
दुनिया में ये हर दिन हर पल होता है
चाहत में ही आशिक़ सब कुछ खोता है
Ranjan Kumar Barnwal
नींद मेरी उड़ चुकी है
ख़्वाब तेरे देखता हूँ
Ranjan Kumar Barnwal
प्यास हो चाहत की तो फिर सुन मिरी जाँ
उस समुंदर का गला भी सूखता है
Ranjan Kumar Barnwal
इश्क़ में सब कुछ हक़ीक़त
मैं भी क्या क्या सोचता हूँ
Ranjan Kumar Barnwal
मुझे क्यूँ इश्क़ से मतलब रहेगा
मुझे इस इश्क़ ने तन्हा किया है
Ranjan Kumar Barnwal
फ़रेबी लोग थे सारे मिरे अपने पराए सब
यहाँ अहमक़ बना हूँ मैं भरोसा कर के लोगों पे
Ranjan Kumar Barnwal
अभी जो धूप में तपती ज़मीं है
उसे है भीगनी अगले सहर ही
Ranjan Kumar Barnwal
उसे देख पतझड़ में मैं ने ये सोचा
कि शाख़ों में कोई कली आ रही है
Ranjan Kumar Barnwal
यहीं पर बग़ल में हो लेकिन
बहुत दूर बैठे हो मुझ सेे
Ranjan Kumar Barnwal
मुझे जिस शख़्स ने तन्हा किया है
उसे ही ढूँढती है ये नज़र क्यूँ
Ranjan Kumar Barnwal
उस ने माँगा था बस छोटा सा पत्थर
मैं जा कर सागर से मोती ले आया
Ranjan Kumar Barnwal
मैं चाहूँ तो अंबर के तारे गिन लूँ
उन के तन के तिल गिन पाना मुश्किल है
Ranjan Kumar Barnwal
उन्हें जो बात बस करनी थी हम सेे
हमीं से अब छुपाई जा रही है
Ranjan Kumar Barnwal

LOAD MORE