Rituraj kumar

Rituraj kumar

@Riturajkumar

Rituraj kumar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Rituraj kumar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

23

Content

32

Likes

397

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
अब दुआएँ पा रहा है हर दिल-ए-नाशाद की
क्या ग़ज़ब होगा वो जिस ने ख़ुद-कुशी ईजाद की

शा'इरी का ये हुनर कुछ देर से आया मगर
जी-हुज़ूरी की नहीं मैं ने किसी उस्ताद की
Read Full
Rituraj kumar
15 Likes
पहला इश्क़ सफल हो जाए यार कहाँ ये मुमकिन है
पहली रोटी गोल बने ये तो लगभग नामुमकिन है
Rituraj kumar
39 Likes
जिस ने दिल तोड़ा है मेरा बद-दुआ' दूँगा उसे
आप क्यूँँ डरने लगे जी, आप को क्या हो गया?

अब ज़रा-सा भी पिया तो होश आएगा नहीं
तुम को पीना है तो पी लो दोस्त, मेरा हो गया
Read Full
Rituraj kumar
मैं अब तक सारे अपने काम कल पर टाल देता था
पर उस को देख कर सोचा मोहब्बत आज करनी है
Rituraj kumar
13 Likes
अब ज़रा-सा भी पिया तो होश आएगा नहीं
तुम को पीना है तो पी लो दोस्त, मेरा हो गया

यूँँ. पी. एस. सी. की परीक्षा से ज़ियादा हार्ड था
फिर भी तेरे हिज्र में हम सेे गुज़ारा हो गया
Read Full
Rituraj kumar
10 Likes
सबका जो इन दिनों है मसीहा बना हुआ
उस सेे ये पूछना कि मोहब्बत का क्या हुआ?

हँसता हूँ मैं जो हिज्र में तो पूछते हैं सब
पतझड़ के दिन में पेड़ ये कैसे हरा हुआ?
Read Full
Rituraj kumar
12 Likes
करेगा भी तो कोई क्या करेगा?
ये मेरा ग़म है मेरा ही रहेगा

मुझे कब से सुनाए जा रहे हो
पलटकर बोल दूँ अच्छा लगेगा?
Read Full
Rituraj kumar
12 Likes
गर हुआ दिन तो तारे कहाँ जाएँगे
भाग्य से हैं जो हारे कहाँ जाएँगे

सब चले जाएँगे हाँ कहीं ना कहीं
हम मोहब्बत के मारे कहाँ जाएँगे
Read Full
Rituraj kumar
20 Likes
अब कोई कान्हा कहाँ जो जान ले इस पीर को
इक दुशासन खींचता है ज़िंदगी के चीर को

ज़िन्दगी की रेलगाड़ी आ गई आगे बहुत
मैं उतरने जा रहा हूँ खींच कर ज़ंजीर को
Read Full
Rituraj kumar
11 Likes
फूल छत पे खिल गए पर ताज़गी खोते गए
हम बहुत कर के तरक़्क़ी सादगी खोते गए

था पिता पर बोझ तो हम दिल-लगी में चूर थे
बोझ जब ख़ुद पर पड़ा तो दिल-लगी खोते गए
Read Full
Rituraj kumar
15 Likes
परेशाँ हो के उस के दर पे जब इंसान जाता था
ख़ुदा तब और था शायद जो सबकी मान जाता था

तू पहला शख़्स है जिस सेे कि धोखा खा गया वरना
मैं चेहरा देख कर इंसान को पहचान जाता था
Read Full
Rituraj kumar
अब दुआएँ पा रहा है हर दिल-ए-नाशाद की
क्या ग़ज़ब होगा वो जिस ने ख़ुद-कुशी ईजाद की
Rituraj kumar
करेगा भी तो कोई क्या करेगा?
ये मेरा ग़म है मेरा ही रहेगा

मुझे कब से सुनाए जा रहे हो
पलटकर बोल दूँ अच्छा लगेगा?
Read Full
Rituraj kumar
तेरा जानता है, मेरा जानता है
किसे क्या है देना ख़ुदा जानता है

सुनो यार जाके ये "हाफ़ी" से कह दो
दिवाना ये घर का पता जानता है
Read Full
Rituraj kumar
16 Likes
रहेगा जब तलक मज़हब जहाँ में
नहीं मिल पाएगा वो रब जहाँ में

जहॉं सारा मुझे दिखता था जिस
में
वही दिखता नहीं है अब जहाँ में
Read Full
Rituraj kumar
सुनो यारों, मैं जब उस सेे कहूँ 'तुम सेे मोहब्बत है'
तुम्हें पीछे से कहना है 'हक़ीक़त है, हक़ीक़त है'

वो जब चौंकी 'मियाँ ऋतुराज इतनी रात मेरे घर'
कहा मैं ने 'अजी वो नींद में चलने की आदत है'
Read Full
Rituraj kumar
20 Likes
हम सरीखे शाइरों का इश्क़ ठुकराए कोई
हुस्न पाया है तो अब यूँँ भी न इतराए कोई

क्लास से बाहर निकलता था घड़ी मैं देख कर
ठीक ऐसे वक़्त पर जब आके टकराए कोई
Read Full
Rituraj kumar
16 Likes