Amaan Javed

Amaan Javed

@Roohdaar

Amaan Javed shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Amaan Javed's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

4

Content

20

Likes

26

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
गाल आगे कर इंतिज़ार न कर
मेरे रंगों को बे-क़रार न कर
Amaan Javed
मैं तो शाइ'र हूँ सो मैं जगता रहा
इक ग़ज़ल मुझ सेे लिपट कर सो गई
Amaan Javed
हुस्न की तौहीन कर दी वक़्त की बर्बादी की
तेरे ठुकराए हुओ ने किस सेे किस सेे शादी की
Amaan Javed
जिस चीज़ को छुआ उधर गुलाब खिल गए
उन के क़दम गए जिधर गुलाब खिल गए
Amaan Javed
टूटे हुए तारे मेरी खिड़की से गुज़रना
इक बात को करना है मुक़द्दर के हवाले
Amaan Javed
अब मुझे फ़ारिग़ करो तुम अपनी यादों से
कोई आया है मेरा बनने मेरे घर में
Amaan Javed
यूँँ तो अम्मी हैं मेरी ढूँढ़ के तुम को लाईं
तुम अगर यूँँ भी कहीं मिलती पसंद आ जाती
Amaan Javed
उम्मीद किसी को कभी झूठी नहीं दी है
सब कुछ दिया तोहफ़े में अँगूठी नहीं दी है
Amaan Javed
कोई तो है जो मेरे कान में ये कह गया है
तू अपनी राह में दीवार बन के रह गया है
Amaan Javed
आती है बैठे बैठे तेरी याद इस तरह
आता है जैसे याद बुज़ुर्गों को लखनऊ
Amaan Javed
आशिक़ का इंतिज़ार था दु'आओं की तरह
महबूब चुप रहा मगर ख़ुदाओं की तरह
Amaan Javed
पूरी तरह वो और किसी के न बन सके
जो लोग तेरे प्यार से महरूम रह गए
Amaan Javed
बे-दर्द सियासत ने ज़हनों पर कैसा पर्दा डाल दिया
हम डूब रहे हैं दलदल में और देख रहे आतिशबाज़ी
Amaan Javed
आँखें मूँदे रहे लब को सीते गए
पेट ख़ाली रहे ग़म को पीते गए

शर्म करते हैं अब ख़ुद की हस्ती पे हम
ज़ुल्म सहते रहे और जीते गए
Read Full
Amaan Javed
बड़े हो कर समझदारी तो मुझ को आ गई लेकिन
वो लड़का खो गया जो ख़ुशबुओं से बात करता था
Amaan Javed
फूँक देने मेरे ख़्वाबों का नगर आ ही गई
इस दिसम्बर तेरी शादी की ख़बर आ ही गई
Amaan Javed
12 Likes
मुझे लगता है मेरी ज़िंदगी मैं जी रहा हूँ
किसी धुन पर जो क़ुदरत से सुनाई दे रही है
Amaan Javed
तअल्लुक़ आज़माइश से रहा है ज़िंदगी भर यूँँ
जहाँ पहुँचे मेरा लशकर वो दरिया सूख जाता है
Amaan Javed