Saurabh

Saurabh

@Saurabh_Patel

Saurabh shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Saurabh's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

36

Likes

44

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
नहीं होते मुफ़्लिस सुख़न-वर सभी
कई साल दिल्ली 'ज़फ़र' की रही
Saurabh
जिन का भी पहनावा सादा होगा
उन्हें बदन का इल्म ज़ियादा होगा
Saurabh
कुछ दिन बा'द तो ये भी न बोला जाएगा
जो भी होगा आगे देखा जाएगा
Saurabh
उम्र भर हम को यही इक काम दे दो
देखने को रोज़ ढलती शाम दे दो
Saurabh
जानता हूँ निशाना बुरा है मिरा
होंठ से होंठ का तीर लगता नहीं
Saurabh
ख़ूब सस्ती ये अदावत हो गई है
जंग होना आम बाबत हो गई है
Saurabh
गुज़रने पे किसी के कौन रोया है
सभी ने यार अपना ग़म भिगोया है
Saurabh
कुछ नहीं पाया गँवाया मयकशी में
था हमारा वास्ता बस लड़खड़ाना
Saurabh
तब तलक नींद से कोई रिश्ता नहीं
जब तलक रात है दिन निकलता नहीं
Saurabh
हुस्न भी शामिल करो अब इश्क़ में
रूह की बातें नहीं सुननी मुझे
Saurabh
ये क्या हो गया है नई नस्ल को
लोग पागल नहीं हो रहे इश्क़ में
Saurabh
हौसला भी लगेगा तुझे साथ में
होंठ काफ़ी नहीं चूमने के लिए
Saurabh
आज भी रोका गया है बोलने से
हाल दिल का फिर छुपाना है बलम से
Saurabh
आप वाक़िफ़ नहीं इस फ़ज़ा से
ये खुली ज़ुल्फ़ नाज़ुक नहीं है
Saurabh
फ़ाइदा ये हुआ डूबने से
तिश्नगी से तआ'रुफ़ नहीं हैं
Saurabh
हुआ इश्क़ में हाल ऐसा
लगे ख़ूब-सूरत ख़फ़ा भी
Saurabh
मिली तो नहीं है मगर हाँ
बुरी चीज़ होगी वफ़ा भी
Saurabh
आँख से मुहब्बत के जब ख़ुमार जाएँगे
हम सुख़न-वरों के तो रोज़गार जाएँगे
Saurabh
राय हम यही देंगे आप को मुहब्बत में
ख़ानदान से पहले देख ख़ानदानी को
Saurabh
शा'इरी घूमती है इसी में
फ़लसफ़ा और दिल का फ़साना
Saurabh

LOAD MORE