Manoj Sharma "Chandan"

Manoj Sharma "Chandan"

@Sharmanoj

Manoj Sharma "Chandan" shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Manoj Sharma "Chandan"'s shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

6

Content

41

Likes

111

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
मैं उसे याद कर रहा हूँ दोस्त
वक़्त बर्बाद कर रहा हूँ दोस्त

ग़ौर फरमाइए यहाँ से अब
शे'र इरशाद कर रहा हूँ दोस्त
Read Full
Manoj Sharma "Chandan"
दर्द ग़म तकलीफ़ सब कुछ ही छुपाना पड़ता है
कोई पूछे कैसे हो तो मुस्कुराना पड़ता है

हाथ उस का थामकर अपना बना लूँ मैं मगर
बस हमारे बीच में 'चंदन' ज़माना पड़ता है
Read Full
Manoj Sharma "Chandan"
उस की आँखों का काजल और पैरों का पायल मैं ही हूँ
जिसे वो प्यार से कहती है ना पागल वो पागल मैं ही हूँ
Manoj Sharma "Chandan"
दिल को दीवार कर लिया मैं ने
उन सेे जो प्यार कर लिया मैं ने

बस उन्हें चाहने की आदत में
ख़ुद को बेकार कर लिया मैं ने
Read Full
Manoj Sharma "Chandan"
ख़त्म मेरी कहानी कर के दोस्त
ख़ुश वो होगी ना शादी कर के दोस्त
Manoj Sharma "Chandan"
दिल-लगी की कोई दवा है क्या
मौत ही एक रास्ता है क्या
Manoj Sharma "Chandan"
अगर नाम अपना बताया नहीं तो
मोहब्बत मोहब्बत बुलाते रहेंगे
Manoj Sharma "Chandan"
मुख़्तसर मुस्कुरा नहीं सकते
सच किसी को बता नहीं सकते

प्यार करते हैं आपसे हाँ पर
चीर के दिल दिखा नहीं सकते
Read Full
Manoj Sharma "Chandan"
तुझे यक़ीन न होगा मैं इतना चाहूँगा
तेरे बग़ैर है जीना तो क्या जी पाऊँगा

क़लम उठाई है मैं ने बहुत दिनों के बा'द
अगर लिखूँगा तो ख़ुद को मैं मार डालूँगा
Read Full
Manoj Sharma "Chandan"
अब मैं कैसे नई ग़ज़ल लिक्खूँ
एक अर्सा हुआ तुम्हें देखे
Manoj Sharma "Chandan"
बदल कर रख दी उस ने ज़िन्दगी मेरी
के हालत हो गई है जॉन सी मेरी

मैं उस दिन मर गया जिस दिन कहा उस ने
भुला दो मुझ को गर चाहो ख़ुशी मेरी
Read Full
Manoj Sharma "Chandan"
इस लिए करता आशिक़ी मैं नहीं
आप के जैसा मतलबी मैं नहीं
Manoj Sharma "Chandan"
एक हफ़्ते से तबीअत है मेरी ठीक नहीं
एक हफ़्ते से उसे देख नहीं पाए हम
Manoj Sharma "Chandan"
ले कर नाम तुम्हारा मैं
सारी रात गुज़ारा मैं

जीत गए तुम धोखे से
हार गया बेचारा मैं
Read Full
Manoj Sharma "Chandan"
बात करता है मीठी ज़बान में
मीर रखता है अपने बखान में

सारी बस्ती में इक घर चमकता है
बूढ़ी माँ रहती है जिस मकान में
Read Full
Manoj Sharma "Chandan"
ज़माने में कोई उस का नहीं है
कि जिस के जेब में पैसा नहीं है
Manoj Sharma "Chandan"
इश्क़ में धोखा खाया नज़र आता है
जब कोई मुस्कुराता नज़र आता है

है चुभे पाँ में काँटे वो कैसे दिखे
सब को हँसता ही चेहरा नज़र आता है
Read Full
Manoj Sharma "Chandan"
बीच में अपने आख़िर रिश्ता क्या है
सुनना है सब को तू कहता क्या है

तू ने भी माँगे दो वादे जान-ए-जाँ
एक तो समझा मैं पर दूजा क्या है
Read Full
Manoj Sharma "Chandan"
दिल लगाकर दिल दुखा देती है वो
अपने होने का पता देती है वो

देखती है ऑनलाइन जब मुझे
अपनी डीपी को हटा देती है वो
Read Full
Manoj Sharma "Chandan"
बात कोई बुरी नहीं करते
वरना हम शा'इरी नहीं करते

इश्क़ करना अगर ग़लत होता
कृष्ण फिर आशिक़ी नहीं करते
Read Full
Manoj Sharma "Chandan"

LOAD MORE