Shashank Tripathi

Shashank Tripathi

@Shashank_Sailor

Shashank Tripathi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Shashank Tripathi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

3

Content

41

Likes

92

Shayari
Audios
  • Sher
  • Nazm
हाए दुनिया मेरी दुनिया मेरी प्यारी दुनिया
कैसी दिखती तू बिना नफ़रती दीवारों के
Shashank Tripathi
किस के कितने दिन बचे कैसे बताएगा कोई
वैसे सबके पास कल करने को कितने काम हैं
Shashank Tripathi
मैं अपनी हालत पे ग़ौर नहीं करता हूँ
वरना ये देखता कि क्या हालत है मेरी
Shashank Tripathi
जैसे तैसे ये दिन भी कट जाएँगे अब तेरे बिन
तू बस इतना देख कि तुझ को हिचकी कब तक आती है
Shashank Tripathi
जिस को सब बीमार समझ कर बैठे हैं
उस पे इश्क़ का रोग पुराना लगता है
Shashank Tripathi
उम्र ही ऐसी होती है कुछ करने की
जिस
में इश्क़ का ख़तरा ज़्यादा रहता है
Read Full
Shashank Tripathi
तुम्हारी बात का रोना है रोज़गार मेरा
तुम्हीं बताओ नया काम कोई कैसे करूँँ
Shashank Tripathi
मैं ठहर जाता हूँ इस वीराने में
अब यहाँ से अकेले जा ज़िंदगी
Shashank Tripathi
मेरी हद उस जहाँ से आगे है
जिस के आगे तू जा नहीं सकता
Shashank Tripathi
अपने छोटे से घर के कोने में
ख़्वाह-म-ख़्वाह तुम को देखा करते हैं
Shashank Tripathi
बड़े ज़ालिम दिखाई पड़ते हो
हज़ारों ग़म छुपाए फिरते हो
Shashank Tripathi
हम को सिखा रहे हैं मोहब्बत का वो शऊर
जिन को कि इश्क़ पढ़ना सिखाया था किसी रोज़
Shashank Tripathi
तेरे होने से कुछ नहीं होगा
तेरा होना तो हो न पाएगा
Shashank Tripathi
फूँक दूँगा ये ख़त भी जल्दी ही
आज यादें जला के आया हूँ
Shashank Tripathi
क़लम लाओ लिखूँगा आज अपने सारे भूले ग़म
कि कैसे टूट जाता है कहीं उगता कोई तारा
Shashank Tripathi
बहुत कमज़ोर होता जा रहा हूँ
किसे कह दूँ कि मेरा साथ दो तुम
Shashank Tripathi
बुला लेना मुझे आवाज़ देना
परेशाँ हो तो मेरा नाम लेना
Shashank Tripathi
क्या जलाओगे अब अँधेरे में
दिल जला डाला मेरा शाम को ही
Shashank Tripathi
नहीं होता है बरसों इश्क़ ऐसा
जो तुम सेे एक पल में हो गया है
Shashank Tripathi
बना शाइ'र इसी ख़ातिर तुम्हें दिन रात कोसूँगा
मगर ये क्या तुम्हें हर शा'इरी अच्छी लगी मेरी
Shashank Tripathi

LOAD MORE