Shivangi Shivi

Shivangi Shivi

@Shivi_Poetry

Shivangi Shivi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Shivangi Shivi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

5

Content

50

Likes

9

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
कोरे से इस काग़ज़ पर
हम तहरीरें लिखते हैं

क्या होगा कल जाने वो
जो तक़दीरें लिखते हैं
Read Full
Shivangi Shivi
काली सियाह रातों को
सूरज सा उजियारा दो
Shivangi Shivi
जब से तुम से प्यार हुआ
वादे ख़ूब निभाए हैं

तारे क्या आसमान से
हम चाँद तोड़ लाए हैं
Read Full
Shivangi Shivi
दिल को कैसे समझाऊँ
दिल तो पूरा पागल है

कर देता घाइल दिल को
ये जो उस का काजल है
Read Full
Shivangi Shivi
बात ख़ुदा से हो जाती है
मेरी जो उन सेे यारी है
Shivangi Shivi
गुज़रा है जो वक़्त मिरा ये
सीख लिया है सब कुछ इस सेे
Shivangi Shivi
ताबीरों को ताबानी दे मौला
इस शाइ'र को नादानी दे मौला
Shivangi Shivi
दर्द हुआ है हल्का-हल्का ये तो बढ़ता जाएगा
दिल में ऐसी आग लगी है कौन बुझा ही पाएगा
Shivangi Shivi
ख़ामोशी से कह दो सब
वक़्त नहीं है सुनने का
Shivangi Shivi
मन ऐसा उलझा है
धागों से भी ज़्यादा
Shivangi Shivi
आँखों से ये कहना है
बरसातें अब बंद करो
Shivangi Shivi
सूरज कस के जलता है
पत्थर रोज़ पिघलता है

सूख गया दरिया सारा
मौसम रोज़ बदलता है
Read Full
Shivangi Shivi
शौक बहुत है मरने का यारों
जीने का तो नाटक करते हैं
Shivangi Shivi
मस्ती में बहता दरिया हूँ
अंबर मुझ को देखा करता
Shivangi Shivi
ख़ुद से शिकवा हो जाता है
दिल अंदर ही रो जाता है

मन ही मन में मार लिया सब
ख़्वाब कहीं बस खो जाता है
Read Full
Shivangi Shivi
कितनी भी दिलकश बातें हों
चेहरा चेहरा सब मालूम है
Shivangi Shivi
कोई भी वा'दा कर लो तुम
हम तो साथ तुम्हारा देंगे
Shivangi Shivi
दिखता है जो सब झूठा है
जो छिप जाए वो मस्ताना
Shivangi Shivi
आँखों के काजल में
इश्क़ छिपा होता है
Shivangi Shivi
समझाना आसान नहीं
दिल में कैसी उलझन है
Shivangi Shivi

LOAD MORE