Shubham Tiwari

Shubham Tiwari

@Shubhomtiwari

Shubham Tiwari shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Shubham Tiwari's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

12

Content

17

Likes

132

Shayari
Audios
  • Sher
इतना रक़्स किया है मैं ने
सीधा चलना भूल गया हूँ
Shubham Tiwari
ज़ख़्म पहले से हम ने हरा कर लिया
ज़िन्दगी में नया हादसा कर लिया

देख कर वो मुझे पूछती ही रही
क्या से क्या क्या से क्या क्या से क्या कर लिया
Read Full
Shubham Tiwari
हम ने तुम्हारे नाम पे क्या क्या नहीं किया
सब कुछ सहा है प्यार में शिकवा नहीं किया

ये और बात है कि हूँ सब सेे उदास मैं
लेकिन किसी भी बात पे झगड़ा नहीं किया
Read Full
Shubham Tiwari
मुस्कुराने लगा हूँ तुम्हारे लिए
घर सजाने लगा हूँ तुम्हारे लिए

ऐब अपने तो सारे मिटा कर के मैं
गीत गाने लगा हूँ तुम्हारे लिए
Read Full
Shubham Tiwari
हवा ये कह रही जलते दियों से
उदासी को जगा मत हिचकियों से
Shubham Tiwari
बोली मेरा हाथ झटक कर
मेरा क़िस्सा ठीक नहीं है

सारी बातें ठीक हैं लेकिन
इतना ग़ुस्सा ठीक नहीं है
Read Full
Shubham Tiwari
ये दुनिया जाने क्या क्या चाहती है
मगर मीरा तो कान्हा चाहती है

मैं उस के प्यार में बच्चा बना हूँ
वो मुझ को माँ के जैसा चाहती है
Read Full
Shubham Tiwari
किसी का मुस्कुराना हो गया है
ये मौसम फिर सुहाना हो गया है

दिनों को याद कर के रो रहा हूँ
जिन्हें गुज़रे ज़माना हो गया है
Read Full
Shubham Tiwari
13 Likes
मुस्कुराने लगा हूँ तुम्हारे लिए
घर सजाने लगा हूँ तुम्हारे लिए

ऐब अपने तो सारे मिटा कर के मैं
गीत गाने लगा हूँ तुम्हारे लिए
Read Full
Shubham Tiwari
अजब व्यापार करने लग गया हूँ
मैं दो का चार करने लग गया हूँ

मैं जिस सेे दोस्ती करने गया था
उसी से प्यार करने लग गया हूँ
Read Full
Shubham Tiwari
15 Likes
उस की तस्वीर माँग बैठा हूँ
या'नी कश्मीर माँग बैठा हूँ
Shubham Tiwari
क़ैद में हूँ हाल ये है बोलता तस्वीर से
अब परिंदे को मुहब्बत हो गई ज़ंजीर से

डाल कर झूठी हँसी मैं हँस रहा हूँ बेवजह
और ग़म तारी हुआ है अब मेरी तासीर से
Read Full
Shubham Tiwari
यक़ीनन शा'इरी करने लगेगा
जिसे भी दिख गया चहरा तुम्हारा
Shubham Tiwari
10 Likes
है सादगी की बात तभी तो रुका हूँ मैं
वरना हमारे साथ का मुड़ कर चला गया
Shubham Tiwari
था ट्रेन का सफ़र दिखी थीं सामने से वो
अब हो चुकी थी देर मैं दफ़्तर चला गया
Shubham Tiwari
तुम्हारे सर की है आदत अभी तक
अभी तक है झुका कंधा हमारा
Shubham Tiwari
11 Likes
हमें तो हिज्र ने ही मार डाला
लटकता रह गया फंदा हमारा
Shubham Tiwari
11 Likes