Aarush Sarkaar

Aarush Sarkaar

@The_aarushsarkaar

Aarush Sarkaar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Aarush Sarkaar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

4

Content

86

Likes

305

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
छुप के हम अँधेरों में देखते रहे अक्सर
दूर से सदा देकर रौशनी बुलाती थी
Aarush Sarkaar
ख़ुद को जितना छुपाया दुनिया से
उतना ज़ाहिर हुआ तिरे आगे
Aarush Sarkaar
सैकड़ों दुख हैं मुझे तुझ सेे जुदा रहने के,
एक दुख ये कि हमारी कोई तस्वीर नहीं
Aarush Sarkaar
रोना धोना बचपन है प्यारे समझा कुछ
जीवन में ही इक वन है प्यारे समझा कुछ
Aarush Sarkaar
लग गई मुझ को नज़र बेशक तुम्हारी आईनों
मैं बहुत ख़ुश था किसी इक सिलसिले से उन दिनों
Aarush Sarkaar
तेरी क़ुरबत जिन्हें मुयस्सर हैं
जाने किन हाथों के मुक़द्दर हैं
Aarush Sarkaar
तेरे माथे पर जो दुख लिक्खे हैं
इनको चूम के अपना कर लूंँगा मैं
Aarush Sarkaar
10 Likes
तू किसी ग़ैर-मुक़द्दर की ख़ुशी है लड़की
हम तुझे सोच के तो हँस भी नहीं सकते हैं
Aarush Sarkaar
कोई दुनिया से कटता जा रहा है
किसी के घर पे रिश्ते आ रहे हैं
Aarush Sarkaar
सिवा इस के कुछ अच्छा ही नहीं लगता है शामों में
सफ़र कैसा भी हो घर को परिंदे लौट जाते हैं
Aarush Sarkaar
बस इतनी सी कमी है करवटों में
तुझे पाते नहीं हम बाज़ुओं में
Aarush Sarkaar
हमारे दर्द के यूँँ हल नहीं हैं
वगरना चारा-गर पागल नहीं हैं
Aarush Sarkaar
कर दिया है दिल हवाले आप के
क्या इरादे हों न जाने आप के
Aarush Sarkaar
ये निगाहें हैं हमारी हाँ मगर
रहते हैं याँ ख़्वाब सारे आप के
Aarush Sarkaar
ज़ौक़ से जो पूछते दीवाने हो?
शौक़ से फिर हम भी कहते, आप के
Aarush Sarkaar
सामने वो यूँँ मिरे डब्बा टिफ़िन का रखती थी
जैसे थाली खाने की बीवी लगाकर देती है
Aarush Sarkaar
39 Likes
बारहा ख़्वाब देखो उल्फ़त के
दिल बना ही है टूटने के लिए
Aarush Sarkaar
इसी इक बात की हम को तसल्ली है
कोई हमदर्द हो न हो, उदासी है
Aarush Sarkaar
देखो, हम ने दोस्ती में हद कर रक्खी है
सोचो, ज़रा मोहब्बत कैसे निभाई होगी
Aarush Sarkaar
10 Likes
हर इक दुख पर रोना हरगिज़ काम नहीं इन आँखों का
दर्द रखा जाता है दिल में, दिल में रहने वालों का
Aarush Sarkaar

LOAD MORE