Radheshyam Tiwari

Radheshyam Tiwari

@Tiwarijee

Radheshyam Tiwari shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Radheshyam Tiwari's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

5

Content

48

Likes

86

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
जब तलक था तो था बड़ा मतलब
मिल गया है उसे नया मतलब

मत कहो यार बे-वफ़ा उस को
अब ये सब बोलने का क्या मतलब
Read Full
Radheshyam Tiwari
ये तय है ग़लती मेरी निकलेगी
वो ख़ूब-सूरत है और क़िस्सा-गो भी
Radheshyam Tiwari
बा'द तेरे मुझे और क्या चाहिए
मेरा ये भ्रम देखो ले डूबा मुझे
Radheshyam Tiwari
बिछड़ने से ज़ियादा दुख मुझे इस बात का है
ये तू ने सोच रक्खा था तुझे सब जानकारी थी
Radheshyam Tiwari
ख़ामुशी थी तो था आसरा बात हो
बोलकर आपने ख़त्म वो कर दिया
Radheshyam Tiwari
क्यूँँ ज़रूरी था मैं ज़िंदगी में तेरी
सोचना ये कभी बैठ कर धूप में
Radheshyam Tiwari
ये चली जाएगी बिन बताए कभी
ज़िंदगी से बड़ी बे-वफ़ा कौन है
Radheshyam Tiwari
मुझे काटनी पड़ रही है शब-ए-हिज्र
तुम्हारे लिए रात तो रात है बस
Radheshyam Tiwari
इश्क़ से भी बुरा और क्या होगा
इश्क़ जब दूसरी मर्तबा होगा
Radheshyam Tiwari
मोम का दिल था पत्थर उसे कर दिया
आज़मा कर मुझे इश्क़ में आपने
Radheshyam Tiwari
हाल क्या कर दिया है मेरा आपने
ज़िंदगी रो रही है मुझे देख कर
Radheshyam Tiwari
एक दिन सामने आ गई वो मेरे
याद करने लगा उस का क्या नाम था
Radheshyam Tiwari
ठीक हूँ ये दिखाना पड़ा
बेवजह मुस्कुराना पड़ा
Radheshyam Tiwari
बे-वफ़ाई चुनी आपने किसलिए
और भी रास्ते थे जुदा होने के
Radheshyam Tiwari
अकेले होने का नुक़सान है ये
कोई भी पास आ जाता है मेरे
Radheshyam Tiwari
बद-दुआ भी निकलती नहीं क्या करें
जा दुआ है मिले तेरे जैसा तुझे
Radheshyam Tiwari
हार जाता हूँ मैं बारहा इस लिए
लड़ती है मुझ सेे वो बुदबुदाते हुए
Radheshyam Tiwari
फिर मुलाक़ात का आप वा'दा करो
ओस की बूँदों से प्यास बुझती नहीं
Radheshyam Tiwari
खो दिए दोस्त मैं ने सभी नाम के
एक के बा'द इक आज़माते हुए
Radheshyam Tiwari
सुन न ले बात वो मेरे दिल की कहीं
डर रहा था गले से लगाते हुए
Radheshyam Tiwari

LOAD MORE