Gulshan

Gulshan

@VaibhavPrakash

Gulshan shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Gulshan's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

19

Content

51

Likes

387

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
जब भी मिलते हैं तहे दिल से दुआ देते हैं
ऐसे होते हैं मोहब्बत को निभाने वाले
Gulshan
झूठा न बोलिए मुझे झूठा नहीं हूँ मैं
कह तो रहा था आपसे अच्छा नहीं हूँ मैं
Gulshan
भूखे थे और भूखे ही रह जाएँगे
मर जाएँगे हाथ नहीं फैलाएँगे
Gulshan
मेरे दस्त-ए-तमन्ना पर तुम्हारे हाथ का होना
बड़े हासिद बनाएगा बहुत से दिल जलाएगा
Gulshan
मुरझा गया गुलाब तो अफ़सोस ये हुआ
नाहक़ जुदा किया उसे शाख़ों से तोड़ कर
Gulshan
छोड़ रहे हो अच्छा है तुम तो ये भी कर सकते हो
मैं तो जिस से मिल जाता हूँ साथ निभाने लगता हूँ
Gulshan
ख़ुद से नाराज़ ज़माने से ख़फ़ा रहते हैं
जाने क्या सोच के हम सब से जुदा रहते हैं
Gulshan
तुझे पाकर ज़माने की वफ़ा अच्छी नहीं लगती
सिवा तेरे किसी की भी अदा अच्छी नहीं लगती
Gulshan
सफ़र को बीच में हम छोड़कर वापस चले आते
इशारा लौट आने का किसी ने तो किया होता
Gulshan
10 Likes
ख़ुदा ही जानता है अपनी मर्ज़ी
वो किस कतरे को कब दरिया करेगा
Gulshan
10 Likes
बड़ा चालाक बनकर के मेरी ता'रीफ़ करता था
ज़रूरत से अधिक ता'रीफ़ भी अच्छी नहीं होती
Gulshan
10 Likes
तुम समुंदर की बात करते हो
यहाँ आँखों से दरिया बहता है
Gulshan
12 Likes
या'नी कोई कमी नहीं मुझ में
या'नी मुझ में कमी उन्हीं की है
Gulshan
10 Likes
तुम सेे मिलने के बा'द ऐ हमदम
ख़ुद से बेज़ार हो गया हूँ मैं
Gulshan
11 Likes
यूँँ तो कोई ख़ुशी नहीं लेकिन
आदतन मुस्कुराता रहता हूँ
Gulshan
13 Likes
दिल की इक दुनिया बसाकर चल दिए
अपना ग़म मुझ को थमाकर चल दिए
Gulshan
13 Likes
उस की यादों को दरगुज़र कर के
मर ना जाऊँँ मैं अब बिछड़ कर के
Gulshan
13 Likes
मुझे भी इतनी अब फ़ुर्सत नहीं बची
उसे पाने की अब हसरत नहीं बची
Gulshan
14 Likes
उस सेे बिछड़े इक ज़माना हो गया
ज़ख़्म इस दिल का पुराना हो गया

उस की यादों से कहो अब बख़्स दें
बेहद इस दिल को सताना हो गया
Read Full
Gulshan
13 Likes
दर्द जब हद से गुज़र जाता है
वो मुझे याद बहुत आता है
Gulshan
12 Likes

LOAD MORE