ZafarAli Memon

ZafarAli Memon

@ZafarAliMemon

ZafarAli Memon shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in ZafarAli Memon's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

29

Content

29

Likes

321

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
तुझे न मेरी कोई ख़बर थी मुझे न कोई तिरा पता था
मैं शहर में ढूँढ़ता था जिस को वो गाँव में कब से लापता था

जिधर से तू रोज़ जाया करती जो बाग़ से राब्ता था तेरा
न ही कहीं पे थी तेरी ख़ुश्बू न ही कहीं पे अता-पता था
Read Full
ZafarAli Memon
मिरी कश्ती भरे पानी में भी अब धूल खाती है
वो सब को याद करती है मुझे ही भूल जाती है
ZafarAli Memon
वो जिस ने शान से दौलत नहीं इज़्ज़त कमाई है
अगर वो मार दे थप्पड़ तो उस
में भी भलाई है

मैं जिस की बात करता हूँ वो तो है बाप का इक रूप
बहुत है ख़ुशनसीब इंसाँ मिला जिस को भी भाई है
Read Full
ZafarAli Memon
चाय भी हो, हाथ भी हो उस का मेरे हाथ में
मुझ को जन्नत चाहिए और वो भी उस के साथ में
ZafarAli Memon
किसी का 'ऐब मत खोलो तुम अपने आप को देखो
बुरा पापी नहीं होता तुम उस के पाप को देखो

अगर बनना है तुम को एक बेहतर आदमी तो फिर
कलाकारों को मत देखो तुम अपने बाप को देखो
Read Full
ZafarAli Memon
यूँँ पतंगों की तरह जो उड़ रहा है तू 'ज़फ़र'
जब गिरेगा फ़र्श पे तब होश आएगा तुझे
ZafarAli Memon
सर पटक के रो रहा हूँ मैं गुज़िश्ता रात से
छोड़ जाने को कहा था उस ने मुझ सेे ख़्वाब में
ZafarAli Memon
ताजमहल फीका लगता था
जब तक तू उस के आगे थी
ZafarAli Memon
इक प्यारी सी लड़की पे मेरा दिल आया है
उस सेे पहले हर पल मेरा मुश्किल आया है

हाँ, मैं जो महफ़िल में बैठा हूँ वो महफ़िल में
मुख़्लिस की सूरत में मेरा क़ातिल आया है
Read Full
ZafarAli Memon
12 Likes
मत देखो आईना, आईने में क्या रक्खा है?
तुम को क़ुदरत ने पहले से ही चमका रक्खा है
ZafarAli Memon
13 Likes
जन्नत की ख़्वाहिश तो सब को है लेकिन
अव्वल तो मरने से ही डर लगता है
ZafarAli Memon
14 Likes
रोज़ी में बरकत की ख़ातिर सर झुकता है
सर झुकते ही रोज़ी में बरकत के सपने
ZafarAli Memon
14 Likes
आपने मुझ-को चुना है इस तरह
जौहरी को हो परख अलमास की
ZafarAli Memon
15 Likes
आसाँ है मिट्टी से मिट्टी पे मिट्टी लिखना
मुश्किल है इक-तरफ़ा चाहत में चिट्ठी लिखना
ZafarAli Memon
16 Likes