Akhil Saxena

Akhil Saxena

@akki.saxena03

Akhil Saxena shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Akhil Saxena's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

5

Content

26

Likes

33

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
सब दिए बुझ गए और इन आँखों में
अश्क़-ओ-ख़ूँ तो भरा है प घी ही नहीं
Akhil Saxena
तेरा नाम सुनके कहा मैं ने क़ातिल
सभी चीख़ उट्ठे हमारा हमारा
Akhil Saxena
भाई ने मारा भाई को ये सोच कर
ज़िंदा रहा तो आधा हिस्सा जाएगा
Akhil Saxena
गर हार जाऊँ तो हुनर कम है मुझे
और जीत को क़िस्मत बताया जाएगा
Akhil Saxena
कहता, चला जाता है क्या क्या इश्क़ में
क्या क्या का मतलब क्या है? क्या क्या जाएगा?
Akhil Saxena
जब ख़त्म हो जाएगी ख़ुशबू फूल की
तब इस के काँटों को गिनाया जाएगा
Akhil Saxena
शतरंज है इश्क़-ओ-अना के दरमियाँ
रानी बचाऊँगा तो राजा जाएगा
Akhil Saxena
जो शख़्स कहता है कि देखा जाएगा
वो देखने से पहले मारा जाएगा
Akhil Saxena
जिसे जो शय पसंद आई उसी पर बैठ गया
मैं तो तंग आदमी था ज़हर खा कर बैठ गया
Akhil Saxena
कहानी में मिरा किरदार फीका पड़ गया था
सो अगले यार की सूरत परी जमाल न हो
Akhil Saxena
जो क़ैस का था कहीं मेरा भी वो हाल न हो
इलाज-ए-हिज्र से बेहतर तो है विसाल न हो
Akhil Saxena
कोई गुरेज़ नहीं उस को मेरी ख़ुद-कुशी से
है शर्त आख़िरी में उस का फ़ोन काल न हो
Akhil Saxena
सच बताऊँ तो हम दोनों में फ़ासला
एक झूठी ख़बर से बनाया गया
Akhil Saxena
आए थे ग़मगुसार भी मुस्कान बाँटने
ग़म माँगने लगे मेरा ग़म-ख़्वार देख कर
Akhil Saxena
क़ब्र में क़हक़हे हैं उसी की सनद
बोली थी "ख़ुश रहे तू जहाँ भी रहे"
Akhil Saxena