Ali Mohammed Shaikh

Ali Mohammed Shaikh

@alimo581369

Ali Mohammed Shaikh shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ali Mohammed Shaikh's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

5

Content

38

Likes

63

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
इक तिरा दिल रखने में कितने ख़सारे हो गए
जो भी थे बैअत में मेरे सब किनारे हो गए
Ali Mohammed Shaikh
सामने वो नज़र के रहे इस लिए
उस की बस्ती में ही काम पर लग गए

वो तो आया नहीं हाथ मेरे मगर
हाथ इस के बहाने हुनर लग गए
Read Full
Ali Mohammed Shaikh
देख रहे हो ख़ामोशी जो तूफ़ानों का इशारा है
अब जो साथ मुसीबत में है वो ही दोस्त हमारा है
Ali Mohammed Shaikh
होता है दर्द क़ल्ब के नज़दीक सुना था
तुम से मिले तो पुख़्ता हुआ ठीक सुना था
Ali Mohammed Shaikh
बे-वफ़ा क्या सुन रहा हूँ कोई तेरा हो गया
कौन है मेरी जगह पर क़ब्र में जो सो गया
Ali Mohammed Shaikh
इतना भी नादान होगा आदमी
ख़ुद से ही अंजान होगा आदमी

दम भरे इंसानियत का सब मगर
जाने कब इंसान होगा आदमी
Read Full
Ali Mohammed Shaikh
बोलता हूँ तो दुनिया रंजिशे जताती हैं
चुप रहूँ तो लोगों को वहशतें सताती हैं
Ali Mohammed Shaikh
माथे पे उस के मेरे होंठों का बल वही है
तो जान ले ना मेरी जाने ग़ज़ल वही है
Ali Mohammed Shaikh
कोई इतना भला हो सकता है
तुम्हें देखा, लगा हो सकता है
Ali Mohammed Shaikh
मेरी नज़रे उठी उठी, तेरी नज़रें झूकी झुकी
तोल रहे हैं प्यार को जैसे दो पैमानों में
Ali Mohammed Shaikh
सर पे दुनिया के रख कर अपना दुखड़ा क्या रोना
दुनिया, दुनिया ही तो है किस किस का ग़म पालेगी
Ali Mohammed Shaikh
ऐसे शगुफ़्ता रंग गुज़िश्ता कभी न था
मैं फूल था मगर तेरे दर का कभी न था

इतना तेरे दयार से मुझ को अता हुआ
इतना नसीब ने मेरे सोचा कभी न था
Read Full
Ali Mohammed Shaikh
इस से पहले के मेरे दिल से उतर जाए तू
दूर नज़रों से भला है के गुज़र जाए तू

मैं तो दरिया हूँ मेरी तह में तेरा काम है क्या
तू हवा है तो तेरी मर्ज़ी जिधर जाए तू
Read Full
Ali Mohammed Shaikh
मोहब्बत तो कब की फ़ना हो चुकी है
जो ज़िंदा है हर सू वो मैं और तू है
Ali Mohammed Shaikh
चाहत खरीदना मेरी आदत नहीं है और
उस की नजर में सब कुछ पैसा है जान दे

मैं इस बहाने ख़ुद को कर लूंगा याद कुछ
अब उस को भूल जाना ही अच्छा है जान दे
Read Full
Ali Mohammed Shaikh
ठुकरा के प्यार मेरा वो जाता है जान दे
दिल मेरा पहली बार क्या टूटा है जान दे
Ali Mohammed Shaikh
नहीं कोई इरादा मुझ से तेरा दिल लगाने का
बहाना ढूँढ़ती हो क्यूँँ मेरे नज़दीक आने का
Ali Mohammed Shaikh
मैं तुम को भूल जाऊँ पहले मगर बता
तुम ने मुझे भुलाके कमाल क्या किया
Ali Mohammed Shaikh
तेरी नज़र से कोई रोज़ जख्मी होता है
ख़याल रखना किसी दिन वो मारा न जाएँ
Ali Mohammed Shaikh
तेरा दर्द भी क्या दर्द है न छुपा सका न भुला सका
तेरे ग़म में ख़ुद मिट गए तेरा ग़म मगर न मिटा सका
Ali Mohammed Shaikh

LOAD MORE