Ameer Imam

Ameer Imam

@ameer-imam

Ameer Imam shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ameer Imam's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

88

Content

80

Likes

1059

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
वो एक अश्क जो हासिल है ज़िंदगानी का
तमाम उम्र के मंज़र निचोड़ कर निकला
Ameer Imam
असर करती है कोई-कोई बात आहिस्ता आहिस्ता
समझ में आते हैं कुछ मोजज़ात आहिस्ता आहिस्ता
Ameer Imam
35 Likes
ख़ुद हुस्न से न पूछिए ता'रीफ़ हुस्न की
दीवाने से ये पूछिए दीवाना क्यूँँ हुआ
Ameer Imam
39 Likes
ख़ाक को ख़ाक से मिलने नहीं देती दुनिया
मर भी जाएँ तो कफ़न बीच में आ जाता है
Ameer Imam
39 Likes
बे-सबब मरने से अच्छा है कि हो कोई सबब
दोस्तों सिगरेट पियो मय-ख़्वारियाँ करते रहो
Ameer Imam
35 Likes
हम से यहाँ तो कुछ भी समेटा न जा सका
हम से हर एक चीज़ बिखरती चली गई
Ameer Imam
57 Likes
मत बताना कि बिखर जाएँ तो क्या होता है
नईं नस्लों को नए ख़्वाब सजाने देना
Ameer Imam
79 Likes
लुत्फ़ आता है बहुत सोच के मुझ को कि रक़ीब
रंगत-ए-लब को तेरी पान समझते होंगे
Ameer Imam
30 Likes
अमीर इमाम के अश'आर अपनी पलकों पर
तमाम हिज्र के मारे उठाए फिरते हैं
Ameer Imam
48 Likes
इक और किताब ख़त्म की फिर उस को फाड़ कर
काग़ज़ का इक जहाज़ बनाया ख़ुशी हुई
Ameer Imam
57 Likes
हसीन लड़कियाँ ख़ुश्बूएँ चाँदनी रातें
और इन के बा'द भी ऐसी सड़ी हुई दुनिया
Ameer Imam
59 Likes
धूप में कौन किसे याद किया करता है
पर तिरे शहर में बरसात तो होती होगी
Ameer Imam
53 Likes
सिगरेट की शक्ल में कभी चाय की शक्ल में
इक प्यास है कि जिस को पिए जा रहे हैं हम
Ameer Imam
62 Likes
आँधियों से लड़ रहे हैं जंग कुछ काग़ज़ के लोग
हम पे लाज़िम है कि इन लोगों को फ़ौलादी कहें
Ameer Imam
52 Likes
तू ने जिस बात को इज़हार-ए-मुहब्बत समझा
बात करने को बस इक बात रखी थी हम ने
Ameer Imam
47 Likes
अब सुलगती है हथेली तो ख़याल आता है
वो बदन सिर्फ़ निहारा भी तो जा सकता था
Ameer Imam
36 Likes
मुस्कुरा बैठे हैं तुझ को मुस्कुराता देख कर
वरना तेरी मुस्कराहट की क़सम ग़ुस्से में हैं
Ameer Imam
73 Likes
पूछ मुझ सेे कि तेरे होंठ पे तिल है क्यूँँ कर
ऐसा नुक़्ता कहीं नादान समझते होंगे
Ameer Imam
37 Likes
जान लेना कि नया हाथ बुलाता है तुम्हें
गर कोई हाथ छुड़ाए तो छुड़ाने देना
Ameer Imam
50 Likes
कर ही क्या सकती है दुनिया और तुझ को देख कर
देखती जाएगी और हैरान होती जाएगी
Ameer Imam
46 Likes

LOAD MORE