Amit Maulik

Amit Maulik

@amit.maulik

Amit Maulik shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Amit Maulik's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

11

Likes

3

Shayari
Audios
  • Sher
हैं बहुत ख़ुद्दार कोई बात जब लग जाए तो
चुप्पियों का होंठ पर ताला लगा लेते हैं वो

आजकल मेरे पिता कहते नहीं हैं कुछ मुझे
आँख नम हो जाए तो चश्मा लगा लेते हैं वो
Read Full
Amit Maulik
गुज़िश्ता दौर के सारे यहाँ फ़रहाद बैठे हैं
मुहब्बत देख ली कर के सभी बर्बाद बैठे हैं

अभी नादान हो प्यारे यहाँ पर इल्म मत बाँटो
यहाँ जितने भी बैठे है सभी उस्ताद बैठे हैं
Read Full
Amit Maulik
हुकूमत करने वाली तिश्नगी को रोक रक्खा है
कहीं कोई तो है जिस ने घड़ी को रोक रक्खा है

न जाने कब का हो जाता ख़ुदा इंसान दुनिया का
कोई तो है कि जिस ने आदमी को रोक रक्खा है
Read Full
Amit Maulik
उन्हें दुनिया हमेशा अपनी पलकों पर बिठाती है
जो पुरखों की विरासत को कलेजे से लगाते हैं
Amit Maulik
या जला देते या मिट्टी में दबा देते हैं
बा'द मरने के भुला देते हैं दुनिया वाले
Amit Maulik
कैसे आए हैं अब हाल सब पूछने
जब निशाने हमारे सही लग गए
Amit Maulik
ज़बान ऐसी कोई बे-ईमान देता है
यहाँ किसी के लिए कौन जान देता है
Amit Maulik
किसी दिन रंग लाएँगी तुम्हारी कोशिशें कह कर
पिता टूटे कलेजे में कलेजा डाल देते हैं
Amit Maulik
वो फ़रिश्तों से कहीं कम नहीं होते साहिब
जिन को लगता है ज़माने को हँसाना अच्छा
Amit Maulik
खुली आँखें रखो इन कैमरों में क्या रखा यारों
मशीनों की नज़र से असली मंज़र चूक जाते हैं
Amit Maulik
मर्ज़ मुझे क्या है अब ये तुम ही जानो
नब्ज़ तुम्हारे हाथो में दे दी मैंने।
Amit Maulik