Ananya Rai Parashar

Ananya Rai Parashar

@ananyaraiparashar

Ananya Rai Parashar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ananya Rai Parashar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

50

Likes

268

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
ये जो हम तेरी राह देखते हैं
ख़ुद के मिटने की चाह देखते हैं
Ananya Rai Parashar
किसी की कट रही है बस ग़मों में
किसी की ज़िंदगी कितनी हसीं है
Ananya Rai Parashar
रोज़ वही इक मायूसी मारे जाती है
रोज़ वही इक ज़िंदा रहने के ता'ने हैं
Ananya Rai Parashar
ख़ुद को इतना न परेशाँ रखिए
मुस्कुराने पे भी रोना आए
Ananya Rai Parashar
कौन ढूंँढे मुझे है फिक्र किसे
मेरा गुम रहना कितना अच्छा है
Ananya Rai Parashar
यूँँ किसी की अता नहीं है ये
अपनी हस्ती बनाई है मैं ने
Ananya Rai Parashar
तुम मुझे इतना आम मत समझो
हर किसी के लिए नहीं हूँ मैं
Ananya Rai Parashar
क्यूँ परेशां हों किसी बात से हम
कुछ ना रहता है हमेशा के लिए
Ananya Rai Parashar
मेरी निगाह में अक्सर जो तुम सेे बनता है
बहुत हसीं है वो मंज़र जो तुम सेे बनता है
Ananya Rai Parashar
सजाए रखना है इस को तो आख़िरी दम तक
मैं अपने बाग़ के फूलों में देखती हूँ तुम्हें
Ananya Rai Parashar
सोचती हूँ कि गुम हो जाऊँ कहीं
और फिर तुम मुझे तलाश करो
Ananya Rai Parashar
इतना मुश्किल सवाल मत पूछो
हम दीवानो का हाल मत पूछो

रफ़्ता-रफ़्ता ही देख कर उस को
क्या हुआ है कमाल मत पूछो
Read Full
Ananya Rai Parashar
ऐ मेरे हम सफ़र तू भूल गया
साथ चलने का वो जो वा'दा था

ये तेरे इश्क़ में सिमटता गया
दिल वगरना मेरा कुशादा था
Read Full
Ananya Rai Parashar
दिल मसर्रत से भर नहीं आता
जब मुझे वो नज़र नहीं आता
Ananya Rai Parashar
तुम्हें रब ने बनाया इक कली सा
और उस
में इत्र की ख़ुशबू अता की
Read Full
Ananya Rai Parashar
लगाके लब से अपने जाम भेजो
तड़पते दिल को कुछ आराम भेजो
Ananya Rai Parashar
ग़म में अपने कमी तो होती कभी
ज़िंदगी ज़िंदगी तो होती कभी
Ananya Rai Parashar
इल्म इतना तो मुझे हासिल है
बे-सबब कोई बहस अच्छी नहीं
Ananya Rai Parashar
11 Likes
मिल के भी फ़ासले ही रहते हैं
वो कहीं होता है मैं और कहीं
Ananya Rai Parashar
11 Likes
मोहब्बत के झिलमिल सितारों में आओ
मेरे साथ यारा बहारों में आओ

ख़ुशी से ये आँखें तुम्हें चूम लेंगी
सनम इस तरह से नज़ारों में आओ
Read Full
Ananya Rai Parashar
16 Likes

LOAD MORE