Ashutosh Vdyarthi

Ashutosh Vdyarthi

@ashvdyarthi

Ashutosh Vdyarthi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ashutosh Vdyarthi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

19

Content

12

Likes

241

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
इस सेे कमज़ोरी ही दुनिया को पता होती है
बैन करने से कहीं दुख की दवा होती है
Ashutosh Vdyarthi
20 Likes
तोड़ कर तुझ को भला मेरा भी क्या बन जाता
उल्टा मैं ख़ुद की मुहब्बत प सज़ा बन जाता

जितनी कोशिश है तिरी एक तवज्जोह के लिए
उस सेे कम में तो मैं दुनिया का ख़ुदा बन जाता
Read Full
Ashutosh Vdyarthi
48 Likes
मेरे मिज़ाज की उस को ख़बर नहीं रही है
ये बात मेरे गले से उतर नहीं रही है

ये रोने-धोने का नाटक तवील मत कर अब
बिछड़ भी जाए तू मुझ सेे तो मर नहीं रही है
Read Full
Ashutosh Vdyarthi
47 Likes
जिन्हें सब लोग गूँगा बोलते हैं
मेरे आगे वो ऊँचा बोलते हैं

ख़मोशी बोलने वालों की सफ़ में
हमीं सब सेे ज़ियादा बोलते हैं
Read Full
Ashutosh Vdyarthi
40 Likes
कुल जोड़ घटाकर जो ये संसार का दुख है
उतना तो मिरे इक दिल-ए-बेज़ार का दुख है

शाइ'र हैं तो दुनिया से अलग थोड़ी हैं लोगों
सबकी ही तरह हमपे भी घर बार का दुख है
Read Full
Ashutosh Vdyarthi
52 Likes
मैं वो नाकाम मुसव्विर हूँ जो ख़ुद के हाथों
एक उदासी के सिवा कुछ न बना पाया है
Ashutosh Vdyarthi
13 Likes