Faizan Faizi

Faizan Faizi

@faizan_faizi

Faizan Raza Faizi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Faizan Raza Faizi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

7

Content

52

Likes

154

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
नए लोगों में बैठो यार लेकिन
बुरे इंसान में दिखना नहीं तुम

तुम्हें भी मार डालेगी ये दुनिया
हुकूमत पर कभी लिखना नहीं तुम
Read Full
Faizan Faizi
मुझे भी बा'द मरने के ख़ुदा जन्नत में डालेगा
दुआएँ हैं मिरी हमराह मेरे दोस्त भी जाएँ
Faizan Faizi
बिछड़ कर रो रहे हो यार लेकिन
हमारी बात मानो भूल जाओ

मिरी इक दोस्त भी है ख़ूब-सूरत
करोगे इश्क़ उस सेे तो बताओ
Read Full
Faizan Faizi
सिखाया था जिसे यूँँ बोलने को
वो हम से बद-तमीज़ी कर रहा है
Faizan Faizi
अली के चाहने वालों को देखो
लगाए भीड़ हैं करबल में बैठे
Faizan Faizi
सभी को एक दिन मरना यहाँ है
यही बस सोच कर सब मर रहे हैं
Faizan Faizi
फ़रिश्ते कान में बोलेंगे इक दिन
चलो सरकार से मिलना नहीं है
Faizan Faizi
नबी की पैरवी करते रहेंगे
हम अपनी जान की बाज़ी लगा कर
Faizan Faizi
ज़माने में वही फिर से नई इक ईद आई है
मिलेंगे लोग सारे फिर यहाँ झूठी तसल्ली से
Faizan Faizi
सुना है चाँद सी काफ़ी हसीं है
नहीं देखा मगर ख़ूबी बहुत है

नहीं करना किसी से दोस्ती अब
हमारे साथ इक सूफी बहुत है
Read Full
Faizan Faizi
हमारे शे'र तुम पढ़ते नहीं हो
हमारे दोस्त कैसे बन गए तुम
Faizan Faizi
बहुत तकलीफ़ देती है ये दुनिया
नए अरमान गर दिल में बसा लो

हमारे बाल भी बिखरे पड़े हैं
सुनो क्या तुम सँवारोगी बता दो
Read Full
Faizan Faizi
गले लग कर बताना है तुम्हें अब
कि रस्मन ईद पर मिलते सभी हैं
Faizan Faizi
हम गरीबों पे इनायत कीजिए
हैं परेशां हम सभी आक़ा यहाँ
Faizan Faizi
मुझे आदत बदलनी है पुरानी
नया इक इश्क़ करना है मुझे अब
Faizan Faizi
नए लोगों से मिलना पड़ रहा है
पुराने सब बिछड़ते जा रहे हैं
Faizan Faizi
ये क्या हर बात पे लड़ना झगड़ना
कभी लग कर गले समझाओ मुझ को
Faizan Faizi
मिलना बिछड़ना काम तो होता रहेगा दोस्त अब
जब साथ हैं सब, कुछ नई तस्वीर तो यूँंँ ही बना
Faizan Faizi
नहीं आता किसी पे दिल हमारा
नहीं लगता कोई तुझ सेा हसीं अब
Faizan Faizi
तिरी तस्वीर को मैं ज़ूम कर के
बहुत से काम करता जा रहा हूँ
Faizan Faizi

LOAD MORE