S M Afzal Imam

S M Afzal Imam

@imam_afzal

S M Afzal Imam shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in S M Afzal Imam's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

6

Content

38

Likes

162

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
जब से वो कह कर गई तू साँवला है
तब से कानों में यही बस गूँजता है
S M Afzal Imam
बैठ तो दो पल माँ के पास
दो पल को ही बातें कर
S M Afzal Imam
हम ही विरसे में दिया करते हैं उन को ये ख़राबी
वरना बच्चों को कहाँ आता है बातों को छुपाना
S M Afzal Imam
हमेशा बात करते वक़्त यूँँ ही मुस्कुरा देना
ये आदत तेरी 'अफ़ज़ल' अब किसी की जान ले लेगी
S M Afzal Imam
बरसों पहले इश्क़ में पड़ना छोड़ दिया है
तुम को हारा तब से लड़ना छोड़ दिया है

अपनी मर्ज़ी है ठहरे या जाए कोई
'अफ़ज़ल' ने अब हाथ पकड़ना छोड़ दिया है
Read Full
S M Afzal Imam
वो खु़द भी कितना खा़ली है उसे बता दिया मैं ने
के आज आईने को आईना दिखा दिया मैं ने
S M Afzal Imam
आँसू जो उन के आँखों से निकल जाते हैं
पत्थर दिल भी पल भर में ही पिघल जाते हैं

ज़ख़्मी होने से मैं दिल को बचाऊँ कैसे
वो मुस्काते हैं तो ख़ंजर चल जाते हैं
Read Full
S M Afzal Imam
आज ये राज़ भी मैं बता देता हूँ
क्यूँँ तुझे देख के मुस्कुरा देता हूँ

आग लगती है जो देखने से तुझे
मुस्कुरा कर उसी को हवा देता हूँ
Read Full
S M Afzal Imam
यही कहता हूँ मैं सब सेे, मोहब्बत कर नहीं सकता
किसी पर मर चुका हूँ मैं, किसी पर मर नहीं सकता

मगर ऐसा नहीं बिल्कुल के सब कुछ भूल जाउँगा
दिया है ज़ख़्म जो तू ने कभी वो भर नहीं सकता
Read Full
S M Afzal Imam
न जाने कैसा रिश्ता है ये मेरा और अब्बू का
मुझे तकलीफ़ होती है तो उन को ख़्वाब आते हैं
S M Afzal Imam
इब्तिदा कहानी की मुस्कुराने से हुई
और बाक़ी काम फिर शा'इरी ने कर दिया
S M Afzal Imam
सुने हैं मोहब्बत के चर्चे बहुत
सुना है कि हैं इस
में ख़र्चे बहुत

नतीजे मोहब्बत के आए नहीं
भरे थे मगर हम ने पर्चे बहुत
Read Full
S M Afzal Imam
10 Likes
मेरे दर्द की वो दवा है मगर
मेरा उस सेे कोई भी रिश्ता नहीं

मुसलसल मिलाता है मुझ सेे नज़र
मैं कैसे कहूँ वो फ़रिश्ता नहीं
Read Full
S M Afzal Imam
17 Likes
परेशांँ लोग सारे हैं के क्यूँँ आदत में शामिल है
तेरा अफ़ज़ल जहाँँ जाना वहीं मशहूर हो जाना
S M Afzal Imam
आप हैं गर ख़फा़ तो ख़फा़ ही रहें
बस गली से मेरी आया जाया करें
S M Afzal Imam
दिल लगाए जो उस सेे लगाया करें
भूल जाए कोई भूल जाया करें
S M Afzal Imam
बस तेरी तस्वीर ही इक पास थी
उस
में भी तू बे-ख़बर सोई हुई
Read Full
S M Afzal Imam
तुम्हारी याद आती है तो सब कुछ भूल जाता हूँ
मैं जब कुछ भूल जाता हूँ तुम्हारी याद आती है
S M Afzal Imam
चाय पीते हुए तेरी आँखें पढ़ें
और फिर तेरी आँखों पे चर्चा करें
S M Afzal Imam
माँ के आँसू को समझता हूँ मुक़द्दस इतना
बस उन्हें चूम ले अफ़ज़ल तो वज़ू हो जाए
S M Afzal Imam

LOAD MORE