Jaleel Manikpuri

Jaleel Manikpuri

@jaleel-manikpuri

Jaleel Manikpuri shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Jaleel Manikpuri's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

19

Content

15

Likes

328

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
तसद्दुक़ इस करम के मैं कभी तन्हा नहीं रहता
कि जिस दिन तुम नहीं आते तुम्हारी याद आती है
Jaleel Manikpuri
28 Likes
तुझ से सौ बार मिल चुके लेकिन
तुझ से मिलने की आरज़ू है वही
Jaleel Manikpuri
38 Likes
मैं डर रहा हूँ तुम्हारी नशीली आँखों से
कि लूट लें न किसी रोज़ कुछ पिला के मुझे
Jaleel Manikpuri
43 Likes
आँसू हमारे गिर गए उन की निगाह से
इन मोतियों की अब कोई क़ीमत नहीं रही
Jaleel Manikpuri
22 Likes
लुटाते हैं वो दौलत हुस्न की बावर नहीं आता
हमें तो एक बोसा भी बड़ी मुश्किल से मिलता है
Jaleel Manikpuri
19 Likes
आता है जी में साक़ी-ए-मह-वश पे बार बार
लब चूम लूँ तिरा लब-ए-पैमाना छोड़ कर
Jaleel Manikpuri
25 Likes
बहार आई कि दिन होली के आए
गुलों में रंग खेला जा रहा है
Jaleel Manikpuri
26 Likes
बात उल्टी वो समझते हैं जो कुछ कहता हूँ
अब के पूछा तो ये कह दूँगा कि हाल अच्छा है
Jaleel Manikpuri
35 Likes
मोहब्बत रंग दे जाती है जब दिल दिल से मिलता है
मगर मुश्किल तो ये है दिल बड़ी मुश्किल से मिलता है
Jaleel Manikpuri
28 Likes
शब को मय ख़ूब सी पी सुब्ह को तौबा कर ली
रिंद के रिंद रहे हाथ से जन्नत न गई
Jaleel Manikpuri
23 Likes
आप पहलू में जो बैठें तो सँभल कर बैठें
दिल-ए-बेताब को आदत है मचल जाने की
Jaleel Manikpuri
33 Likes