Khalilur Rahman Azmi

Khalilur Rahman Azmi

@khalilur-rahman-azmi

Khalilur Rahman Azmi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Khalilur Rahman Azmi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

5

Content

12

Likes

109

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
और तो कोई बताता नहीं इस शहर का हाल
इश्तिहारात ही दीवार के पढ़ कर देखें
Khalilur Rahman Azmi
हम सा मिले कोई तो कहें उस से हाल-ए-दिल
हम बन गए ज़माने में क्यूँ अपनी ही मिसाल
Khalilur Rahman Azmi
निकाले गए इस के मअ'नी हज़ार
अजब चीज़ थी इक मेरी ख़ामुशी
Khalilur Rahman Azmi
सुना रहा हूँ उन्हें झूट-मूट इक क़िस्सा
कि एक शख़्स मोहब्बत में कामयाब रहा
Khalilur Rahman Azmi
तेरी वफ़ा में मिली आरज़ू-ए-मौत मुझे
जो मौत मिल गई होती तो कोई बात भी थी
Khalilur Rahman Azmi
देखने वाला कोई मिले तो दिल के दाग़ दिखाऊँ
ये नगरी अँधों की नगरी किस को क्या समझाऊँ
Khalilur Rahman Azmi
कोई वक़्त बतला कि तुझ से मिलूँ
मेरी दौड़ती भागती ज़िंदगी
Khalilur Rahman Azmi
दुनिया भर की राम-कहानी किस किस ढंग से कह डाली
अपनी कहने जब बैठे तो एक एक लफ़्ज़ पिघलता था
Khalilur Rahman Azmi
31 Likes
यूँँ तो मरने के लिए ज़हर सभी पीते हैं
ज़िंदगी तेरे लिए ज़हर पिया है मैं ने
Khalilur Rahman Azmi
46 Likes
तिरी सदा का है सदियों से इंतिज़ार मुझे
मिरे लहू के समुंदर ज़रा पुकार मुझे
Khalilur Rahman Azmi
22 Likes