Manish watan

Manish watan

@mc540270

Manish chauhan shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Manish chauhan's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

3

Content

17

Likes

32

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
दोस्त सफ़र में दम घुटने लग जाए तो
फिर रस्ते में पेड़ उगाना पड़ता है

कौन सुनेगा चुप की भाषा दोस्त यहाँ
दिल टूटे तो शोर मचाना पड़ता है
Read Full
Manish watan
भूल गए मुख से अंदाज़ा लगाना सब
अब लोगों को ज़ख़्म दिखाना पड़ता है
Manish watan
अब लोगों के चेहरे रंग बदलते हैं
आईना कोई हुशियार नहीं होता

उम्र बितानी पड़ती है इक हाँ के लिए
बातों से कुछ अपना यार नहीं होता
Read Full
Manish watan
कुछ पाने के लिए निकला हूँ अब मैं
देखूॅंगा खोना क्या होगा मुझ को
Manish watan
तिरी इक मुलाक़ात से भर गया दिल
तुझे ज़िंदगी भर मिलेंगे नहीं हम

मुनासिब नहीं अब हमारा लगे दिल
किसी शख़्स पर अब मरेंगे नहीं हम
Read Full
Manish watan
मन में रहने वाले को सब दिखता है
इस घर में कोई बेज़ार नहीं होता

इश्क़ तरीका है करने वालों के लिए
दोस्त बदन इस का इज़हार नहीं होता
Read Full
Manish watan
सभी ज़ख़्म मुरझा गए हैं हमारे
कभी भी किसी में खिलेंगे नहीं हम

बता कर गया है खुले ज़ख़्म रखना
कभी ज़ख़्म अपने सिलेंगे नहीं हम
Read Full
Manish watan
माना सब को सच्चा प्यार नहीं होता
पर झूठा भी तो हर बार नहीं होता

तुम को गर करना है तो कर सकते हो
लेकिन हम सेे लौट के वार नहीं होता
Read Full
Manish watan
जिस दिन ये ग़म समझेगा मेरे दुख का मतलब
उस दिन ही ये मर जाएगा यार बिचारा दुख
Manish watan
तेरे ख़ातिर ज़िंदगानी इक काम ज़रूरी है
पत्थर डूब के उछले ऐसा नाम ज़रूरी है

मुझ को करनी है मन मानी अपनी ख़ूबी पर
दोस्त ख़ुदा तक जाना ये पैग़ाम ज़रूरी है
Read Full
Manish watan
वो आईना भी हम सेे अब बोला है
जो पहले उल्टा सीधा सब बोला है

मैं बरसों से क़ैदी हूँ अपने दिल में
तुझ को थोड़ा घाव मिला तब बोला है
Read Full
Manish watan
हम ने तेरे दिल में वो घर देखा है
मरने वाली आँखों में डर देखा है

तुम ने देखा तो होगा हम सा कोई
हम ने तुम को उस सेे बढ़ कर देखा है
Read Full
Manish watan
आ जाएगा लौट के वो इक रोज़ कहीं
हम ने भी रातों को जगकर देखा है
Manish watan
आ जाएगा लौट के वो इक रोज़ कहीं
हम ने भी रातों को जगकर देखा है
Manish watan