Meenakshi Masoom

Meenakshi Masoom

@meenakshi120k

Meenakshi Masoom shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Meenakshi Masoom's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

7

Content

56

Likes

100

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
पुर-सुकूँ होते हैं दुआ कर के
हम ने देखा है तजरबा कर के
Meenakshi Masoom
इश्क़ में दिल मश्वरा न कर यूँ अना से
रस्म-ए-वफ़ा की ये जानकार नहीं है
Meenakshi Masoom
फूल की आग़ोश में मदहोश जब तितली रहे
फूल चाहे वक़्त थम जाए हवा धीमी रहे
Meenakshi Masoom
अपनी उदास शक्ल छुपाने के वास्ते
हँसता हुआ हसीन मुखौटा पहन लिया
Meenakshi Masoom
वो मेरी पाज़ेब की झंकार से बीमार है
तो शिफ़ा ता-उम्र उस को अब मिलेगी ही नहीं
Meenakshi Masoom
अदावत हाथ के पत्थर ने शीशे से निभानी है
मेरे ही अक्स को मुझ से ज़रा सी बद-गुमानी है
Meenakshi Masoom
रहे सीने से लिपटा शॉल पहरेदार बन उन के
उसी से आज झुमकों के उलझने के इरादे हैं
Meenakshi Masoom
ये सिगरेट से तेरा जो हाथ बार-बार जला है
अपने हाथों मेरा महताब दाग़दार हुआ है
Meenakshi Masoom
अगर ख़ुदा बनते पत्थर को तराश के
फिर तो हर इंसान ख़ुदा का ख़ुदा होता
Meenakshi Masoom
साहिल से जिन्हें लहरें ले जाती बहा कर है
उन रेत से ख़्वाबों का घरौंदा नहीं बनना
Meenakshi Masoom
दुख है कि वो पूछे नहीं यूँँ हाल भी मुझ सेे कभी
पूछे कभी जो हाल आँखों की तरफ़ देखे नहीं
Meenakshi Masoom
तेरी आँखों की जो ख़ुमारी है
करती मेरी नफ़स-शुमारी है
Meenakshi Masoom
जब से तुम सौदागर बन बैठे हो चमकीले तारों के
तब से मैं भी सर्दी की शामों सी जल्दी ढल जाती हूँ
Meenakshi Masoom