Meraj Faizabadi

Meraj Faizabadi

@meraj-faizabadi

Meraj Faizabadi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Meraj Faizabadi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

46

Content

21

Likes

334

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
जाने कब चुभ जाए आँखों में कोई बे-रहम सच
आइना भी देखने वालो सँभल कर देखना
Meraj Faizabadi
12 Likes
बहुत सताते हैं वो रिश्ते जो टूट जाते हैं
ख़ुदा किसी को भी तौफ़ीक़-ए-आशनाई न दे
Meraj Faizabadi
ज़िंदगी भर तो कोई झूठ जिया है मैं ने
तू जो आ जाए तो ये आख़िरी पल सच हो जाए
Meraj Faizabadi
13 Likes
मैं सारी उम्र अँधेरों में काट सकता हूँ
मेरे दियों को मगर रौशनी पराई न दे
Meraj Faizabadi
10 Likes
जब तुझे रिश्ते निभाने का हुनर आ जाएगा
तेरा दुश्मन ख़ुद ही चल कर तेरे घर आ जाएगा
Meraj Faizabadi
11 Likes
मुझ को सूली पे चढ़ाकर भी दुखी है दुनिया
वो मेरी मौत नहीं आँखों में डर माँगती है
Meraj Faizabadi
15 Likes
सुना है बंद कर लीं उस ने आँखें
कई रातों से वो सोया नहीं था
Meraj Faizabadi
12 Likes
ज़िंदा रहना है तो हालात से डरना कैसा
जंग लाज़िम हो तो लश्कर नहीं देखे जाते
Meraj Faizabadi
22 Likes
जो कह रहे थे कि जीना मुहाल है तुम बिन
बिछड़ के मुझ सेे वो दो दिन उदास भी न रहे
Meraj Faizabadi
23 Likes
हमीं को क़ातिल कहेगी दुनिया हमारा ही क़त्ल-ए-आम होगा
हमीं कुएँ खोदते फिरेंगे हमीं पे पानी हराम होगा

अगर यही ज़ेहनियत रही तो मुझे ये डर है कि इस सदी में
न कोई अब्दुल हमीद होगा न कोई अब्दुल कलाम होगा
Read Full
Meraj Faizabadi
41 Likes
ये और बात कि काँधों पे ले गए हैं उसे
किसी बहाने से दीवाना आज घर तो गया
Meraj Faizabadi
30 Likes
मुझ को थकने नहीं देता ये ज़रूरत का पहाड़
मेरे बच्चे मुझे बूढ़ा नहीं होने देते
Meraj Faizabadi
41 Likes
हमें पढ़ाओ न रिश्तों की कोई और किताब
पढ़ी है बाप के चेहरे की झुर्रियाँ हम ने
Meraj Faizabadi
50 Likes