Mohammad Rafi Sauda

Mohammad Rafi Sauda

@mohammad-rafi-sauda

Mohammad Rafi Sauda shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Mohammad Rafi Sauda's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

3

Likes

44

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
आशिक़ की भी कटती हैं क्या ख़ूब तरह रातें
दो-चार घड़ी रोना दो-चार घड़ी बातें
Mohammad Rafi Sauda
ये रंजिश में हम को है बे-इख़्तियारी
तुझे तेरी खा कर क़सम देखते हैं
Mohammad Rafi Sauda
तिरा ख़त आने से दिल को मेरे आराम क्या होगा
ख़ुदा जाने कि इस आग़ाज़ का अंजाम क्या होगा
Mohammad Rafi Sauda
कौन किसी का ग़म खाता है
कहने को ग़म-ख़्वार है दुनिया
Mohammad Rafi Sauda
गिला लिखूँ मैं अगर तेरी बेवफ़ाई का
लहू में ग़र्क़ सफ़ीना हो आश्नाई का
Mohammad Rafi Sauda
'सौदा' जो बे-ख़बर है वही याँ करे है ऐश
मुश्किल बहुत है उन को जो रखते हैं आगही
Mohammad Rafi Sauda
न कर 'सौदा' तू शिकवा हम से दिल की बे-क़रारी का
मोहब्बत किस को देती है मियाँ आराम दुनिया में
Mohammad Rafi Sauda
फ़िक्र-ए-मआश इश्क़-ए-बुताँ याद-ए-रफ़्तगाँ
इस ज़िंदगी में अब कोई क्या क्या किया करे
Mohammad Rafi Sauda
कैफ़िय्यत-ए-चश्म उस की मुझे याद है 'सौदा'
साग़र को मेरे हाथ से लीजो कि चला मैं
Mohammad Rafi Sauda
जब यार ने उठा कर ज़ुल्फ़ों के बाल बाँधे
तब मैं ने अपने दिल में लाखों ख़याल बाँधे
Mohammad Rafi Sauda
40 Likes