Nawaz Deobandi

Nawaz Deobandi

@nawaz-deobandi

Nawaz Deobandi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Nawaz Deobandi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

54

Content

26

Likes

866

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
देखा है बिछड़ कर के बिछड़ने का असर भी
मुझ पर तो बहुत होता है उस पर नहीं होता
Nawaz Deobandi
बहुत मज़ाक़ उड़ाते हो तुम ग़रीबों का
मदद तो करते हो तस्वीर खींच लेते हो
Nawaz Deobandi
113 Likes
वो बे-वफ़ा है उसे बे-वफ़ा कहूँ कैसे
बुरा ज़रूर है लेकिन बुरा कहूँ कैसे
Nawaz Deobandi
44 Likes
धूप को साया ज़मीं को आसमाँ करती है माँ
हाथ रख कर मेरे सर पर सायबाँ करती है माँ

मेरी ख़्वाहिश और मेरी ज़िद उस के क़दमों पर निसार
हाँ की गुंज़ाइश न हो तो फिर भी हाँ करती है माँ
Read Full
Nawaz Deobandi
49 Likes
हर एक सितम पे दाद दी हर ज़ख़्म पे दुआ
हम ने भी दुश्मनों को सताया बहुत दिनों
Nawaz Deobandi
38 Likes
सफ़र में मुश्किलें आएँ तो जुरअत और बढ़ती है
कोई जब रास्ता रोके तो हिम्मत और बढ़ती है
Nawaz Deobandi
60 Likes
शे'र तो रोज़ ही कहते हैं ग़ज़ल के लेकिन
आ! कभी बैठ के तुझ सेे करें बातें तेरी
Nawaz Deobandi
48 Likes
सच्चाई को अपनाना आसान नहीं
दुनिया भर से झगड़ा करना पड़ता है
Nawaz Deobandi
32 Likes
तुम इस ख़मोश तबीअत पे तंज़ मत करना
वो सोचता है बहुत और बोलता कम है
Nawaz Deobandi
52 Likes
सच बोलने के तौर-तरीक़े नहीं रहे
पत्थर बहुत हैं शहर में शीशे नहीं रहे
Nawaz Deobandi
27 Likes
भूलना चाहा अगर उस को कभी
और भी वो याद आया देर तक
Nawaz Deobandi
31 Likes
अंजाम उस के हाथ है आग़ाज़ कर के देख
भीगे हुए परों से ही परवाज़ कर के देख
Nawaz Deobandi
28 Likes
तेरे आने की जब ख़बर महके
तेरी ख़ुश्बू से सारा घर महके
Nawaz Deobandi
35 Likes
बद-नज़र उठने ही वाली थी किसी की जानिब
अपने बेटी का ख़याल आया तो दिल काँप गया
Nawaz Deobandi
32 Likes
भूके बच्चों की तसल्ली के लिए
माँ ने फिर पानी पकाया देर तक
Nawaz Deobandi
44 Likes
हाल-ए-दिल सब सेे छुपाने में मज़ा आता है
आप पूछें तो बताने में मज़ा आता है
Nawaz Deobandi
42 Likes
उस के क़त्ल पे मैं भी चुप था मेरा नंबर अब आया
मेरे क़त्ल पे आप भी चुप हैं अगला नंबर आप का है
Nawaz Deobandi
61 Likes
वो पूछते फिरते हैं मेरे बारे में सब सेे
इक मेरा भी शाइ'र है उसे तुम ने सुना क्या?
Nawaz Deobandi
31 Likes
वो रुला कर हँस न पाया देर तक
जब मैं रो कर मुस्कुराया देर तक
Nawaz Deobandi
39 Likes