Ali Nazim Adam

Ali Nazim Adam

@nazimali36965

Ali Nazim shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Ali Nazim's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

31

Likes

45

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
मैं तो ये सोच भी नहीं सकता
तेरे बिन तो मैं जी नहीं सकता

हाथ में है तिरे लबों का जाम
अपने होंटो को सी नहीं सकता
Read Full
Ali Nazim Adam
आपने ग़म दिया है मुश्किल से
शुक्रिया आप का तहएदिल से
Ali Nazim Adam
नंगे तो सब इक जैसे लगते हैं
कपड़ो मैं तो सब अच्छे लगते हैं

साथ हमारे तुम प्यारे लगते हो
साथ तुम्हारे हम कैसे लगते हैं
Read Full
Ali Nazim Adam
अगर जो छोड़कर ऐसे मुझे तू यार जाएगी
तो ऐसे तो मेरी जाँ ज़िंदगी से हार जाएगी

मोहब्बत हो गई है मुझ को भी लेकिन मुझे डर है
या तो अब मैं ही जाऊँगा या फिर दस्तार जाएगी
Read Full
Ali Nazim Adam
लोगों को अब तो चाहिए दौलत हराम की
इज़्ज़त को कौन मानता है अपने काम की

जिस को भी उस की आँख ने देखा है इक दफ़ा
उस को नहीं कोई भी ज़रूरत है जाम की
Read Full
Ali Nazim Adam
मुकम्मल काम सारे कर लिए हैं
हरे जो ज़ख़्म थे सब भर लिए हैं

तुम्हें मेरी घुटन का क्या बताऊँ
बड़े इल्ज़ाम अपने सर लिए हैं
Read Full
Ali Nazim Adam
एक दिन तो लॉटरी अपनी लगेगी
ज़िंदगी उस के लिए पूरी लगेगी

एक दिन हम साहिब-ए-मंसब भी होंगे
एक दिन मेरे भी सर पगड़ी लगेगी
Read Full
Ali Nazim Adam
मेरा महबूब मिलने के तरीक़े से नहीं मिलता
सलीक़ा जानता है पर सलीक़े से नहीं मिलता
Ali Nazim Adam
यार मुझ को आपसे अब तो मुहब्बत भी नहीं है
और मुझ को मेरे घर से ये इजाज़त भी नहीं है


आप तो कर भी नहीं सकते दुआ हक़ में हमारे

मत करो अब आप को कोई ज़रूरत भी नहीं है
Read Full
Ali Nazim Adam
मैं कभी भूल सकता नहीं आप को
मौत को भी कोई भूलता है भला
Ali Nazim Adam
मिल गई है आप को तो पीर की पगड़ी भी लेकिन
मेरे हिस्से में मगर मेरी ख़लीफ़त भी नहीं है
Ali Nazim Adam
छोड़ कर जाता नहीं कोई निशानी पानी
खा हमारी गया पूरी ये जवानी पानी

गन्दी लड़की को दिखाती नहीं जलवा मिट्टी
अच्छी लड़की को सुनाता है कहानी पानी
Read Full
Ali Nazim Adam
वो मेरे पास से वापस अगर आ कर नहीं जाता
तो मेरी आँख से उस का कभी पैकर नहीं जाता

जो उस के पास से होकर गुज़र जाए कभी तो फिर
बसर कोई भी हो अपने सलामत घर नहीं जाता
Read Full
Ali Nazim Adam
रहा नहीं वो शख़्स अब यहाँ ज़मीन के लिए
बनाया ही गया था उस को आस्तीन के लिए
Ali Nazim Adam
पहले तो उस को पढ़ाया बाप ने
उस को पैरों पर जमाया बाप ने

एक कर डाले थे अपने रात दिन
धूप में ख़ुद को जलाया बाप ने
Read Full
Ali Nazim Adam
इस मोहब्बत में ख़सारा है मियाँ
बे-वफ़ाई ना-वफ़ा कुछ भी नहीं
Ali Nazim Adam
उस ने सब कुछ ख़ाक कर डाला अली
सोचता है वो किया कुछ भी नहीं
Ali Nazim Adam
मिरे दिल को दुखाती हो चलो जाना दुखा लो तुम
तुम्हें दिल को रिझाना है ख़ुशी से अब रिझालो तुम
Ali Nazim Adam
तिरी डोली उठेगी तो जनाज़ा तो उठेगा ही
चलो मैं भी कफ़न पहनूँ चलो ख़ुद को सजा लो तुम
Ali Nazim Adam
जहाँ वाले चुरा लेंगे तुम्हें मुझ सेे मिरी लैला
किसी महफ़ूज़ ख़े
में में ज़रा ख़ुद को छुपा लो तुम
Read Full
Ali Nazim Adam

LOAD MORE