Prakash Pandey

Prakash Pandey

@prakashpandey9

Prakash Pandey shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Prakash Pandey's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

6

Content

35

Likes

142

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
  • Nazm
टूटा जब तारा तो आँखें हर एक ने मूँद लीं
कोई तो देखता आसमाँ को भी रोते हुए
Prakash Pandey
आलम में करते हो नुमाइश इस क़दर रंज-ओ-अलम की
ये लब नहीं खुलते जो ग़म ना-क़ाबिल-ए-बरदाश्त होता
Prakash Pandey
आख़िर क्या रंजिश है नींद की आँखों से कि नहीं आती
बिस्तर के हर कोने में तकिया रख-रख के देख लिया
Prakash Pandey
तय हुआ था बात होगी वस्ल पे बस आँखों से
जाने कब होंठों ने होंठों को इशारा कर दिया
Prakash Pandey
बा'द मुद्दत के झुकीं हैं पलकें उन की
देखो शायद कुछ तो कहना चाहते हैं
Prakash Pandey
कुछ तो ग़लतियाँ तुम ने भी की होंगी
ये न कहो कि मुहब्बत चीज़ बुरी है
Prakash Pandey
अब चैन इस दिल को मिले कैसे
रोज़ एक हसरत जाग जाती है
Prakash Pandey
रख दे जो हाथ दिल पे तो शायद चैन आ जाए
नादाँ मेरे दिल तक कोई दवा नहीं जाती
Prakash Pandey
लफ़्ज़ों की हिद्दत से पिघला था मोम की मानिंद
लगा के पहरे होंठों पे फिर पत्थर बना दिया

हसीन लम्हों से भर देता मैं दामन उन का
इक तूफ़ाँ-ए-रंजिश ने पर आँचल उड़ा दिया
Read Full
Prakash Pandey
चुभ कर मिरे बदन में जो अटके हैं काँटों के टुकड़े
ये उस पौधे के हैं जिस का गुलाब मैं ने तोड़ा था
Prakash Pandey
मकान-ए-दिल में कहो कोई जाए अब कैसे
दर-ए-ज़ुबाँ पे वो ताला लगाए बैठे हैं
Prakash Pandey
हाए ये दो पल के रिश्तों का ज़माना
जिस्म मिल जाते हैं दिल मिलने से पहले
Prakash Pandey
हुस्न का ज़ोम है आप को बे-हिसाब
नज़रें ये आप से हट न जाएँ कहीं
Prakash Pandey
दे कर लब पे निशान वो पूछा
बता कि और क्या है ख़्वाइश तेरी
Prakash Pandey
उन सेे करने गए इश्क़ के मसअलों के हिसाब
हँस के कहने लगे आप को नींद तो आती है
Prakash Pandey