Rachit Sonkar

Rachit Sonkar

@rachitsonkar

Rachit Sonkar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Rachit Sonkar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

2

Content

136

Likes

247

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal
मेरे इस सख़्त रवय्ये से सभी डरते हैं
मैं मुहब्बत को मुहब्बत की तरह लेता हूँ
Rachit Sonkar
तुम मुझे याद अब नहीं आते
अब मुझे याद हो गए हो तुम
Rachit Sonkar
हिज्र की शाम हो शराब न हो
वक़्त इतना कभी ख़राब न हो
Rachit Sonkar
फँस गई हैं गेसुओं में आप के
आप मेरी उँगलियाँ सुलझाइए
Rachit Sonkar
मेरे दोनो होंठ ज़ख़्मी हो गए
लब तुम्हारे लब नहीं तलवार हैं
Rachit Sonkar
मुझ पर बिछा रही है अपने बदन की चादर
मेरे बदन को उस ने बिस्तर बना दिया है
Rachit Sonkar
सच हुआ है कहाँ कुछ भी सोचा हुआ
हम यही सोच कर सोचते कुछ नहीं
Rachit Sonkar
पहले तो शाम को ही आती थी ये मगर अब
आ जाती है उदासी अपने समय से पहले
Rachit Sonkar
हमारे बदन से जो आती थी कल तक
तुम्हारे बदन की वो ख़ुशबू कहाँ है
Rachit Sonkar
ज़रा सा ख़यालों में क्या खो गए हम
ख़यालों ने हम को हक़ीक़त दिखा दी
Rachit Sonkar
ज़िंदगी के मज़े हम से पूछे कोई
ज़िंदगी ले रही है हमीं से मज़े
Rachit Sonkar
हाल तेरा पूछने वाले थे हम
तू ने बीमारी का नाटक क्यूँ किया
Rachit Sonkar
हिज्र ग़म और उदासी भी क्या चीज़ है
इंतिज़ामात हैं ख़ुद-कुशी के सभी
Rachit Sonkar
धोका खा कर भी नहीं समझा कोई
हुस्न की जानिब क़दम फिर चल दिए
Rachit Sonkar
एक रिश्ते को किस की नज़र लग गई
हिज्र को फिर हमारी ख़बर लग गई
Rachit Sonkar
ज़िंदगी इक ख़्वाब है जिस को हमें
जीना पड़ता है हक़ीक़त की तरह
Rachit Sonkar
आप आ ही गए है तो मिल लीजिए
वरना यूँँ तो किसी से मैं मिलता नहीं
Rachit Sonkar
सोचता हूँ ख़ुदा से दुआ माँग लूँ
और दुआ में ख़ुदा से ख़ुदा माँग लूँ
Rachit Sonkar
वो समझती है उस का हुनर है फ़क़त
इश्क़ में बे-वफ़ा हम भी हो सकते हैं
Rachit Sonkar
इश्क़ ने बर्बाद कर दी ज़िंदगी
अब करेंगे इश्क़ को बर्बाद हम
Rachit Sonkar

LOAD MORE